Investment Summit Punjab 2023: सीएम द्वारा हाईटेक प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ इनवैस्ट पंजाब के पाँचवे ऐडीशन की शुरुआत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 409 शब्द|📅 23 Feb 2023

डेली संवाद, मोहाली। Investment Summit Punjab 2023: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने आज यहाँ इंडियन स्कूल ऑफ बिज़नस में हाईटेक एग्जीबिशन (प्रदर्शनी) का उद्घाटन करते हुये प्रगतिशील पंजाब सम्मेलन के पाँचवे ऐडीशन की शुरुआत की। प्रदर्शनी में दुनिया भर की प्रमुख कंपनियों ने अपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

Investment Summit Punjab 2023: सीएम द्वारा हाईटेक प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ इनवैस्ट पंजाब के पाँचवे ऐडीशन की शुरुआत

मुख्यमंत्री ने हरेक स्टॉल पर जाकर अलग-अलग कंपनियों के उत्पादों के बारे विस्तृत जानकारी ली भगवंत मान ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है क्योंकि विश्व भर की प्रमुख कंपनियाँ अपनी प्राप्तियाँ पेश करने के लिए एक मंच पर इकट्ठा हुई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कंपनियां इस क्षेत्र में पहले ही दुनिया भर में अपनी काबलीयत साबित कर चुकी हैं।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

उन्होंने कहा कि पंजाब इस मौके पर इन उद्यमियों का स्वागत करता है और उम्मीद करता है कि उनके सहयोग से जल्द ही राज्य में औद्योगिक विकास को काफी प्रोत्साहन मिलेगा। भगवंत मान ने सभी उद्योगपतियों को उनके हर उद्यम के लिए सरकार की तरफ से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जतायी कि वह दिन दूर नहीं, जब राज्य जल्द ही देश के औद्योगिक केंद्र के तौर पर उभरेगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

इस दौरान उन्होंने एच. एम. ई. एल बठिंडा, आई. टी. सी., पलकशा यूनिवर्सिटी, ई. एस. आर लोपिस्टिकस प्राईवेट लिमटिड, हिन्दोस्तान यूनीलिवर लिमटिड, इंटरनेशनल ट्रैक्टरज़ लिमटिड, टायनोर आरथोटिकस प्राईवेट लिमटिड, सावी एक्सपोर्टस, सनाथन पोलीओट प्राईवेट लिमटिड, ट्राइडेंट ग्रुप, यूके हाई कमिश्नर ऑफिस, हारटेक पावर, मास्टर्ज़ क्रिएशन, गिलार्ड इलेक्ट्रोनिक्स प्राईवेट लिमटिड, एवन साईकलज़ लिमटिड, मैसर्ज राजा फैट एंड फीड्स प्राईवेट लिमटिड, आई. आई. टी. रोपड़, टैक्नोलोजी बिज़नस इनक्यूबेशन फाउंडेशन, नानोक्रिती प्राईवेट लिमटिड, ऐडिथ हैल्थकेयर, डॉक्टर्स सॉफ्टवेयर स्टार्ट-अप पंजाब, मैसर्ज ब्लैक आई टैक्नोलोजीज़ प्राईवेट लिमटिड और प्रदर्शनी में हिस्सा लेने वाली अन्य नामवर कंपनियों का धन्यवाद किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *