Investment Summit Punjab 2023: पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू, जालंधर के लोगों के लिए CM मान ने किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 400 शब्द|📅 23 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Investment Summit Punjab 2023: पांचवा प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट मोहाली स्थित इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने गुरुवार को इसका विधिवत शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने पंजाब इंडस्ट्रियल पॉलिसी का अनावरण किया। दो दिन चलने वाले निवेशक सम्मेलन में देश और विदेश के सैकड़ों उद्योगपति भाग ले रहे है।

Investment Summit Punjab 2023: पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू, जालंधर के लोगों के लिए CM मान ने किया बड़ा ऐलान

इस कॉन्फ्रेंस में मेदांता ग्रुप, गोदरेज कंज्यूमर, इंडियन ग्रुप नेस्ले आदि ने हिस्सा लिया। कन्वेंशन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब के लोग बहुत मेहनती हैं। पंजाब में कभी किसी का नुकसान नहीं हुआ और राज्य पूरे देश का पेट भरता है। इस दौरान जालंधर में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी खोलने का ऐलान करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब में इंडस्ट्री को सकारात्मक माहौल उपलब्ध करवाएगी।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

सी.एम. मान ने निवेशकों से कहा कि हम आपको अच्छा माहौल देंगे और कारोबारी बेफिक्र होकर यहां निवेश करें। पंजाब नई चीजों और नई तकनीक को बहुत जल्दी अपनाता है और यह हमारे स्वभाव में है। पहले पंजाब में एक हाईवे था, अब अधिकांश उद्योग इसके पास हैं और वर्तमान में राज्य में 4 नेशलन हाईवे हैं। इसके अलावा यहां 4 हवाईअड्डे हैं, जिनमें से 2 अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे हैं।

Investment Summit Punjab 2023: पंजाब इन्वेस्टर्स समिट शुरू, जालंधर के लोगों के लिए CM मान ने किया बड़ा ऐलान

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

इस दौरान सीएम मान ने कहा कि पंजाब देश की उम्मीद है। ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में पंजाब शीर्ष पर है। मान ने कहा कि जोमैटो, ओला और फ्लिपकार्ट जैसे आइडिया पंजाबियों के दिमाग की उपज हैं। उद्योगपति बेहिचक निवेश करें, उन्हें हर सुविधा देंगे। मान ने कहा कि पंजाब नए विचारों और नई तकनीक को सबसे पहले अपनाता है। 90 प्रतिशत छोटे बड़े उद्यमी पंजाब की नई औद्योगिक नीति के पक्ष में हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *