Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 368 शब्द|📅 23 Feb 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे चोरों को पुलिस लगातार रोकने का प्रयास कर रही है। इस सिलसिले में लुधियाना पुलिस ने आज अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इन्हें गुरुद्वारा साहिब की पार्किंग से वाहन चोरी कर मोगा के कबाड़ी को बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Punjab News: पंजाब पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार

जानकारी के मुताबिक, आरोपी धर्मस्थलों की पार्किंग से वाहनों को निशाना बनाते थे। इसके बाद आरोपी चोरी के वाहनों को मोगा के स्क्रैप कारोबारी जसप्रीत सिंह को बेच देता था। आरोपियों ने पिछले डेढ़ माह के दौरान मोगा, लुधियाना, तरनतारन, मोहाली व अमृतसर से वाहन चोरी किए हैं।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोगा निवासी अर्शदीप सिंह (22), हरविंदर सिंह (19), गुरदित सिंह (21) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 5 एसयूवी, 2 कार और 7 मोटरसाइकिल समेत चोरी के 14 वाहन बरामद किए हैं। पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने कहा कि अयाली चौक के राजीव कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी महिंद्रा स्कॉर्पियो एसयूवी उनके घर के बाहर से चोरी हो गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। इस गिरोह का सरगना अर्शदीप सिंह है। आरोपी ने कबूल किया कि उसने चोरी की कार मोगा में कबाड़ के कारोबारी जसप्रीत सिंह को बेची थी, जिसके बाद पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *