Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने PA को लेकर मंत्रियों और विधायकों को दिए सख्त आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
CM Bhagwant Mann

डेली संवाद,  चंडीगढ़। Punjab News: आम आदमी पार्टी के कुछ नेताओं के घूस में फंसने के बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों को सख्त आदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री ने यह आदेश भ्रष्टाचार से खराब हो रही पार्टी की छवि को बचाने के लिए जारी किए हैं।

इन आदेशों में मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्री और विधायक अपने निजी सहायकों (PA) को रखते समय पूरी सतर्कता बरतें और किसी करीबी को निजी सहायक के तौर पर नियुक्त न किया जाए।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

विधायक चरणजीत सिंह ने बातचीत के दौरान कहा कि मुख्यमंत्री ने सख्त आदेश जारी किए हैं कि मंत्री और विधायक अपने किसी करीबी या रिश्तेदार को अपना निजी सहायक न बनाएं। निजी सहायक के पद पर अच्छी छवि वालों को ही रखा जाए। साथ ही खराब छवि वाले निजी सहायकों को तत्काल हटाया जाए अन्यथा उन्हें नियंत्रण में रखा जाए।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

बता दें कि विजिलेंस ने बठिंडा ग्रामीण से आम आदमी पार्टी के विधायक अमित रतन कोटफट्टा के पीए को 4 लाख रुपये रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। बाद में रिश्वत मामले से संबंधित ‘कॉल रिकॉर्ड’ विजिलेंस द्वारा फोरेंसिक जांच के लिए मोहाली भेजा गया, जहां से पुष्टि हुई कि कॉल में आवाज विधायक की है। बाद में मुख्यमंत्री मान के आदेश पर विजिलेंस ने विधायक को गिरफ्तार कर लिया।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *