Share Market: गिरावट के साथ बंद हुए शेयर बाजार, सेंसेक्स 139 अंक और निफ्टी 43 अंक नीचे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 23 Feb 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Share Market: शेयर बाजार (Share Market) में गुरुवार को भी गिरावट का दौर रहा। दिन में कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला लेकिन बंद होने के समय बाजार फिर नीचे चला गया। सेंसेक्स जहां 169 अंक गिरकर 59605 पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 43 अंक गिरकर 17511 बंद हुआ।

सेंसेक्स में एक्सिस बैंक, एसबीआई, टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, आईटीसी, मारुति, सनफार्मा, टीसीएस, टेक महिंद्रा, कोटक महिंद्रा आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, एचसीएल के शेयर फायदे में रहे जबकि, हिंदुस्तान लीवर, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले आदि के शेयर नुकसान में रहे।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

निफ्टी में आईटीसी, अपोलो, कोल इंडिया, यूपीएल, टीसीएस फायदे में रहे जबकि एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसीलाइफ, टाइटन, एचडीएफसी बैंक आदि नुकसान में रहे। उल्लेखनीय है कि अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के मुद्रास्फीति को काबू में करने के लिए ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांकों में गिरावट आई।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

विदेशी पूंजी की निकासी और अमेरिकी बाजार में मिलेजुले रूख से भी निवेशकों का धारणा प्रभावित हुई. इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 92.7 अंक गिरकर 59,652.28 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 34.5 अंक टूटकर 17,519.80 पर था। इसके बाद दोनों ही सूचकांकों में और गिरावट आई और सेंसेक्स 279.27 अंक गिरकर 59,465.71 अंक पर आ गया जबकि निफ्टी 60.80 अंक टूटकर 17,493.50 अंक पर था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *