डेली संवाद, महाराष्ट्र। Devi Singh Shekhawat Passed Away: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल (Former President Pratibha Patil) के पति देवीसिंह शेखावत (Devisingh Shekhawat) का 89 साल की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व राष्ट्रपति के परिवार से जुड़े करीबी सूत्रों ने यह जानकारी दी।
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
उन्होंने बताया कि शेखावत को कुछ दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हार्ट अटैक के कारण सुबह 9 बजे उनका निधन हो गया। शेखावत के परिवार में उनकी पत्नी प्रतिभा पाटिल और दो बच्चे- एक बेटा और एक बेटी हैं। देवीसिंह शेखावत के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया और श्रद्धांजलि व्यक्त की है।
ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट
पीएम मोदी ने ट्वीट किया, ”देवीसिंह शेखावत जी के निधन पर मेरे विचार पूर्व राष्ट्रपति श्रीमती प्रतिभा पाटिल जी और उनके परिवार के साथ हैं। उन्होंने अपने विभिन्न सामुदायिक सेवा प्रयासों के माध्यम से समाज पर एक छाप छोड़ी. ओम शांति।”
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू