Ajnala Clash: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा …

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 24 Feb 2023

डेली संवाद, अजनाला। Ajnala Clash: अजनाला कांड को लेकर पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने कहा है कि विरोध करना हर व्यक्ति का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा है कि पुलिस को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने के लिए कहा गया था। उन्होंने कहा है कि पुलिस को आश्वासन दिया गया था कि संगठन को जहां रोकोगे वह रुक जाएंगे।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

डीजीपी का कहना है कि बाद में अमृतपाल और उसके साथियों ने पुलिस पर हमला कर दिया। उन्होंने कहा है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर ढाल बनाकर हमला किया गया। उन्होंने कहा है कि हर इंसान श्री गुरु ग्रंथ साहिब का सम्मान करता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

डीजीपी का कहना है कि श्री गुरु ग्रंथ साहिब की आड़ में हमला करना कायरों का काम है। उनका कहना है कि पंजाब का माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा है कि पुलिस अधिकारी और कई कर्मचारी घायल हुए हैं। घायलों के बयान और वीडियो देखने के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *