Akshay Kumar: अक्षय कुमार ने किया बड़ा ऐलान, छोड़ रहे हैं कनाडा की नागरिकता

Daily Samvad
3 Min Read
Akshay Kumar
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 404 शब्द|📅 24 Feb 2023

डेली संवाद, मुंबई। Akshay Kumar: बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने अपनी कनाडा की नागरिकता छोड़ने का फैसला किया है। दरअसल, अभिनेता को प्रत्येक फिल्म की रिलीज के समय कनाडा की नागरिकता के लिए ट्रोल किया गया है।

सोशल मीडिया पर उन्हें भला-बुरा कहा जाता है। यही वजह है कि उन्होंने ‘सेल्फी’ के रिलीज होने से एक दिन पहले ही इस बात की जानकारी दे दी है कि उन्होंने भारतीय पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है और वह अपनी कनाडा की नागरिकता छोड़ देंगे।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

उन्होंने कहा- भारत मेरे लिए सबकुछ है। मैंने अपने जीवन में जो कुछ भी कमाया है सब यहीं पर कमाया है। मैं खुशनसीब हूं कि मुझे ये कर्ज अदा करने का अवसर मिला है। जब लोग आपके बारे में नहीं जानते और आपकी बुराई करते हैं तो बुरा लगता है। मेरी फिल्में नहीं चल रही थीं और फिल्मों का चलना बहुत जरूरी थी। मैं वहां काम के लिए गया।

मेरे दोस्त ने मुझे बुलाया। मैंने उसी दौरान वीजा के लिए अप्लाई किया और मुझे मिल गया। उस समय मेरा पास रिलीज के लिए सिर्फ दो फिल्में थीं। अब इत्तेफाक ऐसा हुआ कि दोनों ही फिल्मों ने अच्छी कमाई कर ली। मेरे दोस्त ने फिर कहा कि अब वापस जाओ और फिर से काम करो। मुझे और फिल्में मिलने लगी और इसके बाद कभी काम की कमी नहीं पड़ी।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

इसी दौरान मैं भूल गया कि मेरे पास पासपोर्ट भी है। मैंने नहीं सोचा था कि ये पासपोर्ट बदल पाएगा लेकिन अब ऐसा होने जा रहा है। मैंने पासपोर्ट चेंज करने के लिए अप्लाई कर दिया है। एक बार जैसे ही कनाडा से इसपर अपडेट आता है मेरा पासपोर्ट बदल जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *