Punjab News: जेल से बाहर आया अमृतपाल सिंह का समर्थक लवप्रीत तूफान

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 260 शब्द|📅 24 Feb 2023

डेली संवाद, अजनाला। Punjab News: वारिस पंजाब के मुखिया भाई अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के सहयोगी लवप्रीत तूफान को रिहा कर दिया गया है। जेल से बाहर आने के बाद तूफान व संगठन के अन्य सदस्यों ने बोले सो निहाल के नारे लगाए। अब वह अपने साथियों के साथ श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने जाएंगे। उधर, लवप्रीत ने कहा कि पुलिस हिरासत में उसके साथ कोई बदसलूकी नहीं की गई है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

इससे पहले एसएसपी ने कहा था कि तूफान ने सबूत पेश किया कि वह मौके पर मौजूद नहीं था। हमने इसे कोर्ट में पेश कर दिया है। अमृतपाल के सहयोगी पप्पल प्रीत सिंह ने कहा कि अमृतपाल व्यक्तिगत लड़ाई नहीं लड़ रहे हैं, वह सिख समुदाय की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि तूफान के छूटने के बाद उनके सभी कार्यकर्ता भी श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेकने जाएंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *