Jalandhar News: जालंधर में बेअदबी, बाहर फाड़ कर फेंके गुटका साहिब के अंग

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब में आए दिन बेअदबी के मामले देखने को मिलते ही रहते है। ऐसा ही एक मामला जालंधर से सामने आया है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक जालंधर के एक गुरुद्वारा साहिब में इस समय बेअदबी की घटना हुई है। फिलहाल लोगों ने आरोपी को काबू कर लिया है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

यह बेअदबी जालंधर के रामा मंडी थाने के एरिया जयंत नगर गुरुद्वारे में देखी गई है। यहां एक व्यक्ति गुटका साहिब के अंग फाड़कर गली में फेंककर भाग गया। जब गुरु घर के पाठी ग्रंथी अरदास के बाद बाहर आए तो उन्होंने गली में गुटका साहिब के फटे हुए अंग देखें।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

तभी मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी खूब पिटाई की। इतना ही नहीं उसे रस्सियों से भी बांध दिया गया। लोगों ने आरोप लगाया कि बेअदबी करने वाले व्यक्ति ने शराब भी पी रखी हैलेकिन पुलिस उसे मानसिक बीमार कह रही है। यह व्यक्ति बीमार नहीं है बल्कि इसने जानबूझकर भावनाएं आहत की हैं। पुलिस ने मामले की जांच करना शुरू कर दी है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *