Kanwar Grewal: घर के हालात ठीक न होने के कारण कंवर ग्रेवाल की बिक गई थी जमीन और घर, गायक ने बयां किया अपना दर्द

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 387 शब्द|📅 26 Feb 2023

डेली संवाद चंडीगढ़। Kanwar Grewal: कंवर ग्रेवाल (Kanwar Grewal) पंजाबी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने कई हिट गानों से इंडस्ट्री की शोभा बढ़ाई है। पंजाबी इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए उन्हें कड़ा संघर्ष करना पड़ रहा है। उनके पास दौलत, शोहरत सब कुछ है। आज के समय में कंवर ग्रेवाल का पंजाब इंडस्ट्री में एक नाम है।

Kanwar Grewal: घर के हालात ठीक न होने के कारण कंवर ग्रेवाल की बिक गई थी जमीन और घर, गायक ने बयां किया अपना दर्द

इन्होंने कई हिट गाने दिए है। लेकिन यह सब इनको ऐसे ही नहीं मिल गया। उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी है और इसी मेहनत की बदौलत वे अपनी मंजिल तक पहुंचे हैं। कंवर ग्रेवाल का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कंवर ग्रेवाल अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बताते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

वीडियो में कंवर ग्रेवाल बता रहे हैं कि हालांकि उनके पास पांच किले जमीन थी। लेकिन पढ़ाई के दौरान उन्हें काफी आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा। उन्होंने बताया कि उनके पिता खेती के साथ-साथ सड़क पर सिलेंडर बेचते थे और जब उनका काम नहीं चला तो उनके पिता सब्जी बेचने का काम भी करते थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

कंवर ग्रेवाल की मां को कैंसर हो गया और उन्हें अपना इलाज कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। घर की माली हालत ठीक नहीं थी, जिसके चलते उनकी जमीन और घर तक बिक गया। उन्होंने एक कंडक्टर के रूप में भी काम किया है। उन्होंने बताया कि जमीन तक बिक गई, घर बिक गया। गायक ने कहा कि अब तो पैसों की बारिश हो रही है। लेकिन मुझे अब इसकी ज्यादा इच्छा नहीं रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *