National Flag Insulted: नगर निगम कार्यालय में राष्ट्रीय ध्वज का अपमान, FIR दर्ज

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, अंबाला। National Flag Insulted: पंजाब के अंबाला शहर के नगर निगम कार्यालय में तिरंगे का अपमान किया गया है। शनिवार को पुलिस को कार्यालय के ऊपर एक फटा हुआ राष्ट्रीय ध्वज मिला। जिसके बाद एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर एएसआई सतीश कुमार की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

चौकी नंबर 4 पर तैनात एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने मोबाइल फोन में सोशल मीडिया पर देखा था कि नगर निगम कार्यालय में लगा तिरंगा फटा व गंदा है। जो राष्ट्रीय ध्वज का अपमान है। इसके बाद एएसआई की शिकायत पर अंबाला शहर थाने में राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की धारा 2 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

मामले की अधिक जानकारी देते हुए अंबाला सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर राम कुमार ने कहा कि पड़ताल के बाद पता चला कि नगर निगम के अधिकारियों ने पिछले साल स्वतंत्रता दिवस पर इस झंडे को फहराया था और तब से इसे न तो हटाया गया और न ही बदला गया। उन्होंने कहा कि झंडे का कपड़ा पुराना था और फटा हुआ था।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

इस संबंध में नगर निगम से रिकार्ड मांगा गया है। साथ ही जांच चल रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के रखरखाव के लिए जो भी जिम्मेदार होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आपको बता दें कि राष्ट्रीय ध्वज को लेकर सख्त नियम हैं। इस नियम के मुताबिक अगर तिरंगा फट जाता है तो उसे कूड़ेदान या किसी अन्य जगह पर नहीं फेंका जा सकता है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *