Punjab News: मूसेवाला हत्याकांड में शामिल दो गैंगस्टरों की जेल में हत्या, एक की हालत गंभीर

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 26 Feb 2023

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: पंजाब से अभी एक बड़ी खबर समने आ रही है। खबर है कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moose Wala Murder) मर्डर केस में शामिल रविवार को तरनतारन स्थित गोइंदवाल साहिब जेल में गैंगवार हो गई। इस गैंगवार में गैंगस्टर मनदीप तूफान और गैंगस्टर मनमोहन सिंह की हत्या कर दी गई है। जबकि बठिंडा निवासी तीसरा गैंगस्टर केशव गंभीर रूप से जख्मी है। उसे अमृतसर के अस्पताल भेजा गया है।

मनदीप सिंह तूफान
मनदीप सिंह तूफान
ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार गैंगस्टर मनदीप सिंह तूफान की जेल में हवालातियों के साथ मामूली बात को लेकर झड़प हो गई थी जिसके बाद उसे हवालातियों ने मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया। बताया जा रहा है कि 3 से 4 हवालाती इस झड़प में घायल हुए है। गैंगस्टर मंदीप तूफान जग्गू भगवानपुरिया गैंग का सदस्य है।

मनमोहन सिंह
मनमोहन सिंह
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

यह झगड़ा किस कारण हुआ, यह अभी तक जानकारी नहीं मिल सकी है। लेकिन फिलहाल सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड में शामिल ये दोनों गैंगस्टर जेल के अंदर मौत के घाट उतार दिए गए हैं। जग्गू भगवानपुरिया से पूछताछ के बाद मूसेवाला हत्याकांड में इनका नाम सामने आया था। वहीं गैंगस्टर मनमोहन सिंह और केशव भी मूसेवाला हत्याकांड में आरोपी हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *