UP News: अयोध्या हो काशी, पर्यटन और होटल से भी मिलेगा रोजगार, 2022 में यूपी आये 24.87 करोड़ पर्यटक, विदेशियों की संख्या रही 4.10 लाख

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 845 शब्द|📅 26 Feb 2023

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: अयोध्या हो या काशी, आगरा हो या मथुरा, चित्रकूट हो या झांसी। समृद्धशाली उत्तर प्रदेश ‘उड़ान’ की नई कहानी कह रहा है। यही कारण है कि 2022 में 24. 87 करोड़ पर्यटक उत्तर प्रदेश आये, इनमें से विदेशियों की संख्या 4.10 लाख रही। योगी के यूपी में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, लिहाजा जीआईएस में इस सेक्टर में भी लोगों का काफी रुझान रहा, इसमें 98193 करोड़ और होटल सेक्टर में 20722 करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

आगामी वर्षों में दोनों सेक्टरों से रोजगार के लगभग पौने चार लाख अवसर सृजित होंगे। योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद से विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण और विंध्यधाम के निर्माणाधीन होने के साथ ही आगरा, मथुरा, चित्रकूट, झांसी समेत अन्य शहरों का भी पर्यटन की दृष्टि से काफी विकास हुआ तो यूपीजीआईएस-2023 में भी यूपी के शहरों में पर्यटन व होटल के दृष्टिगत काफी निवेश आए।

यह निवेश सिर्फ देश ही नहीं, वरन विदेशी कंपनियों ने भी किए। अयोध्या का राम मंदिर और विंध्याचल के विंध्य धाम का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है। निवेशकों का मानना है कि आगामी वर्षों में पर्यटन व होटल क्षेत्र में जहां यूपी में आगंतुकों की संख्या में काफी वृद्धि होगी, वहीं यहां के युवा रोजगार की आकांक्षा को अपने जिले और गांव में पाने में सक्षम होंगे।]

UP News: अयोध्या हो काशी, पर्यटन और होटल से भी मिलेगा रोजगार, 2022 में यूपी आये 24.87 करोड़ पर्यटक, विदेशियों की संख्या रही 4.10 लाख
UP Tourist Places। File Photo

पर्यटन व होटल सेक्टर देगा करीब पौने चार लाख रोजगार

पर्यटन व होटल क्षेत्र में देशी व विदेशी कंपनियां उत्तर प्रदेश की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही हैं। टॉप-20 सेक्टरों में शामिल पर्यटन सेक्टर में यूपी सरकार को 397 प्रस्ताव प्राप्त हुए। इसके जरिए 98193 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। इससे दो लाख 60 हजार से अधिक रोजगार मिलेंगे।

जबकि होटल सेक्टर में 437 प्रस्ताव प्राप्त हुए। 20722 करोड़ रुपये होटल सेक्टर में आने वाले दिनों में यूपी में खर्च होंगे। इससे पश्चिमांचल, पूर्वांचल, मध्यांचल और बुंदेलखंड में करीब एक लाख युवा रोजगार पाने में सफल होंगे। दोनों क्षेत्र मिलाकर करीब पौने चार लाख रोजगार पर्यटन व होटल सेक्टर ही देगा।

UP News: अयोध्या हो काशी, पर्यटन और होटल से भी मिलेगा रोजगार, 2022 में यूपी आये 24.87 करोड़ पर्यटक, विदेशियों की संख्या रही 4.10 लाख
UP Tourist Places। File Photo

30 शहरों में होटल बनाएगा जापान

जीआईएस में जापान के प्रतिनिधियों ने भी यूपी के बदले माहौल की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। निवेशकों ने 7200 करोड़ के निवेश को लेकर एमओयू किया। समिट में जापानी कंपनी होटल मैनेजमेंट इंटरनेशनल कंपनी लिमिटेड (एचएमआई ग्रुप) ने आगरा, अयोध्या, वाराणसी समेत 30 शहरों में होटल खोलने का मन बनाया।

ग्रुप के निदेशक, पब्लिक रिलेशन टाकामोटो योकोयामा ने कहा भी कि वाराणसी में श्री काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के विकास के बाद यहां पर्यटकों की संख्या बढ़ी। निवेशक पर्यटन के दृष्टिकोण से यूपी को काफी समृद्ध मानते हैं। इनका मानना है कि अध्यात्म के मद्देनजर अयोध्या, चित्रकूट, काशी, प्रयागराज, मिर्जापुर यूपी में है तो आगरा, बुंदेलखंड, रानी लक्ष्मीबाई की झांसी भी यूपी का गौरव बढ़ा रही है।

UP News: अयोध्या हो काशी, पर्यटन और होटल से भी मिलेगा रोजगार, 2022 में यूपी आये 24.87 करोड़ पर्यटक, विदेशियों की संख्या रही 4.10 लाख
UP Tourist Places। File Photo
ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात 

योगी आदित्यनाथ सरकार इन शहरों के विकास के साथ ही विरासत का सम्मान भी कर रही है। प्रयागराज के संगम तीरे लगे माघ मेले में ही यहां बीते माह 44 दिन में लगभग 9 करोड़ श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाने आए थे। इस मेले में ही लगभग 156 करोड़ का कारोबार हुआ और दो लाख लोग अस्थायी रोजगार से भी जुड़े रहे।

UP News: अयोध्या हो काशी, पर्यटन और होटल से भी मिलेगा रोजगार, 2022 में यूपी आये 24.87 करोड़ पर्यटक, विदेशियों की संख्या रही 4.10 लाख
UP Tourist Places। File Photo

श्रीराम मंदिर बनने पर पर्यटकों की संख्या में होगी बेतहाशा वृद्धि

जनवरी 2024 तक अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का भव्य मंदिर बन जाएगा। सरकार का मानना है कि इसके बाद यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि होगी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपनी रैलियों में अभी से ही लोगों का आह्वान शुरू कर दिया कि आप अयोध्या आइए, यूपी आपके स्वागत को तैयार है।

सिर्फ अयोध्या पर ही नजर दौड़ाएं तो 2022 के शुरुआती छह महीने में ही यहां दो करोड़ से अधिक पर्यटक पहुंचे थे। 2017 में यहां लगभग 1 करोड़ 78 लाख से अधिक पर्यटक आये। 2018 में 1 करोड़ 95 लाख पर्यटकों ने अयोध्या के विकास को देखा। 2019 में यह आंकड़ा 2 करोड़ को पार कर गया। दीपोत्सव ने इन पर्यटकों को नई उड़ान दी, जिससे 2022 के महज 6 महीने में 2 करोड़ 21 लाख 38 हजार से अधिक पर्यटकों ने राम नगरी में शीश झुकाया।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *