Essar Group: Essar Group अगले पांच साल में भारत और ब्रिटेन में करेगी 3.6 अरब डॉलर का निवेश

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 328 शब्द|📅 27 Feb 2023

डेली संवाद नई दिल्ली। Essar Group: एस्सार ग्रुप (Essar Group) ने ब्रिटेन और भारत में कम कॉर्बन उत्सर्जन की ऊर्जा बदलाव परियोजनाओं में अगले पांच साल के दौरान 3.6 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। इनमें ग्रीन हाइड्रोजन और अमोनिया प्रोडक्शन से संबंधित परियोजनाएं भी हैं।

एस्सार ग्रुप ने एनर्जी, मेटल और माइनिंग, इंफ्रास्टक्चर और टेक्नोलॉजी सेक्टर में निवेश किया हुआ है।समूह ने ब्रिटेन में उत्तर-पश्चिम इंग्लैंड में एक प्रमुख एनर्जी ट्रांजिशन सेंटर (Energy Transition Center) के निर्माण के लिए एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन (Essar Energy Transition) के गठन की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

कंपनी ने बयान में कहा, ‘‘एस्सार एनर्जी ट्रांजिशन (ETT) की योजना अगले पांच साल में लो कार्बन एनर्जी ट्रांजिशन प्रोजेक्ट रेंज के डेलवपमेंट में कुल 3.6 अरब डॉलर का निवेश करने की है। इनमें से 2.4 अरब डॉलर का निवेश स्टैनलो में अपनी सुविधा पर लिवरपूल और मैनचेस्टर के बीच और 1.2 अरब डॉलर का निवेश भारत में किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

इन परियोजनाओं में ब्रिटेन में वर्टेक्स हाइड्रोजन की एक गीगावॉट की ब्लू हाइड्रोजन परियोजना, ब्रिटेन और अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर केंद्रित एक गीगावॉट की हरित अमोनिया सुविधा और 10 लाख टन कम कॉर्बन के जैवईंधन का विकास शामिल है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *