Free Air Ticket: क्या हवाई यात्रा के दौरान जन्मे बच्चे को मिलती है ताउम्र फ्री टिकट, जाने क्या है सच

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 570 शब्द|📅 27 Feb 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Free Air Ticket: आए दिन आपको ऐसी खबरे सुनने को मिलती ही रहेगी कि हवाई यात्रा के दौरान एक महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इस खुशी में कई एयरलाइन नवजात शिशु को उमरभर का फ्री टिकट देने का ऐलान कर देती है लेकिन हमारी तरह आपके दिमाग में भी ज़रूर आता होगा कि क्या सही में ताउम्र उसे फ्री टिकट दी जाएगी। फिर अगर बच्चे का जन्म इंटरनेशनल फ्लाइट में हुआ है तो उसे कहां की नागरिकता मिलेगी। तो चलिए आपके इन सभी सवालों के जवाब आज हम देते हैं।

Free Air Ticket: क्या हवाई यात्रा के दौरान जन्मे बच्चे को मिलती है ताउम्र फ्री टिकट, जाने क्या है सच

अपने कई बार सुना होगा कि फ्लाइट में बच्चे के जन्म लेने के बाद उसे उम्रभर फ्री टिकट देने का ऐलान कर दिया जाता है या फिर बच्चे को विश्व की नागरिकता दे दी जाती है। इससे होता है कि उस व्यक्ति को किसी भी देश में जाने के लिए वीजा लेने की आवश्यकता नहीं होती है। साथ ही बच्चे के जन्म लेते समय जिस देश से वो विमान उड़ है, वहां की उसे नागरिकता दे दी जाती है। लेकिन यह सब अफवाह है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

किसी भी एयरलाइन ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। 2016 में Cebu Pacific Air ने अपने विमान में जन्मे बच्चे को 1,000,000 Get Go Points देने की घोषणा की थी। इन पॉइंट्स की मदद से वो बच्चा किसी भी समय अपने लिए टिकट खरीद सकता है। लेकिन एक फ्री प्लेन टिकट के लिए अपनी और बच्चे की जान खतरे में न डालें। क्योंकि फ्लाइट में केबिन क्रियू को इन सब चीजों के लिए ट्रेंड नहीं किया जाता।

बता दें, भारत में 7वे महीने या उससे अधिक समय की प्रेग्नेंट महिलाओं को हवाई यात्रा करने की अनुमति नहीं दी जाती। वहीं 9वे महीने में तो हर महिला को फ्लाइट में जाने से बचना चाहिए, हां अगर कोई एमरजेंसी है तो आपको प्लेन में सफर करने की इजाजत मिल सकती है। ऐसे में कई लोगों को इस बात की दुविधा है कि भारत से अमेरिका जाते हुए अगर बच्चे का जन्म बीच में होता है तो उसे कहां का बर्थ प्लेस दिया जाएगा, उसे किस देश की नागरिकता प्राप्त होगी?

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात 

ऐसे मामलों में फ्लाइट में बच्चे के पैदा होते समय देखना होगा कि जन्म के समय वो किस देश की सीमा से उड़ रहा है। अब जहां फ्लाइट ने लैंड किया है, वहां की एयरपोर्ट ऑथोरिटी बच्चे का जन्म संबंधी सर्टिफिकेट मांगेगी। ऐसे में बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट में जन्म स्थान वहीं होगा, जिस देश की सीमा के ऊपर से उड़ान के दौरान बच्चे ने जन्म लिया है। हालांकि बच्चे के पास ये अधिकार भी है कि वो अपने माता-पिता के देश की नागरिकता भी प्राप्त कर सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *