Jalandhar News: अमर शहीद चंदेरशेखर आजाद के पौत्र ने भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की से की मुलाकात

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 601 शब्द|📅 27 Feb 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News:  भारत को आजाद करवाने मे एहम भूमिका निभाने वाले अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के पौत्र अमित आजाद ने जालंधर भाजपा के महामंत्री अशोक सरीन हिक्की (एडवोकेट) से सेंट्रल टॉउन उनके निवास स्थान पर लक्षय आजाद पंजाब के प्रधान किशन लाल शर्मा के साथ मुलाकात की।

अमित आजाद चन्द्र शेखर आजाद द्वारा शुरू की गयी हिंदुस्तान रिपब्लिकन आर्मी के उप-प्रधान है और लक्ष्य आजाद के नाम से लखनऊ के कृष्ण नगर इलाके मे 60 करोड़ रुपए की लागत से अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद जी की 151 feet ऊँची प्रतिमा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सहयोग से उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा दी गयी 3 एकड़ भूमी मे लगाने जा रहे है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

इस अवसर पर अशोक सरीन हिक्की ने अपने घर आए अमित आजाद व किशन लाल शर्मा को चुनरी व शहीद चंद्रशेखर आजाद का चित्र देकर सम्मानित किया। वही लखनऊ मे लग रही विश्व कि चन्द्रशेखर आजाद की सबसे बढ़ी प्रतिमा के बारे जानकारी देते हुए अमित आजाद ने बताया कि राष्ट्र भक्ति व क्रांतिकारीयो का सम्मान भारतीय जनता पार्टी व उसके नेता ज़मीनी स्तर पर भी करते है।

पंजाब को स्वार्थी राजनेताओं की बुरी नजर लग गयी

जिन्होंने देश की आजादी के लिए शहीद हुए शहीदों के परिवारों की भावनाओं को सुनकर उनकी इच्छाएं पूरी करनी शुरू कर दी है। इसी के चलते पिछले कई सालों से चल रही हमारी मांग को योगी आदित्यनाथ जी ने स्वीकार करके चन्द्रशेखर आज़ाद जी के नाम पर जमीन दी है। अमित ने बताया कि अपनी महान विरासत संस्कृति की अलग पहचान रखने वाले पंजाब को स्वार्थी राजनेताओं की बुरी नजर लग गयी है।

जिसके चलते पंजाब मे फिरौती, जबरन वसूली, गैंगवॉर, हत्याएँ, नशा तस्करी ओवरडोज़ से हर रोज युवाओं की मौते हो रही है। जिसको लेकर पंजाब का हर निवासी परेशान है। इस मुश्किल समय से पजाब के लोगों व्यापारियों, युवाओं किसानों, महिलाओं समेत हर वर्ग को सुरक्षा सुविधा के लिए उत्तर प्रदेश जैसी सरकार चाहिए।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

इस अवसर पर जानकारी देते हुए भाजपा महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने बताया कि चन्द्रशेखर आजाद जी के सुजीत आजाद के बेटे अमित आजाद पूरे भारत मे प्रवास कर अलग-अलग क्रांतिकारीयो के परिवारों एवं देश भक्तो से मिलकर लखनऊ मे बन रही आजाद जी कि प्रतिमा के कार्य से जोड़ रहे है।जिसमे इनको अच्छा सहयोग व साथ भी लोगों का मिल रहा है।

सरीन ने कहा उत्तर प्रदेश मे भाजपा की सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 3 एकड़ भूमी देकर क्रांतिकारियों से प्रेम व लगाव का परिचय दिया है। जिसको लेकर देश के क्रांतिकारियों से प्यार करने वाला हर भारतीय उनका धन्यवाद करता है। इस अवसर पर लक्ष्य आजाद योजना के पंजाब प्रधान किशनलाल शर्मा ने बताया की हम पूरे पंजाब मे चंद्रशेखर आजाद जी की बन रही प्रतिमा का प्रचार प्रसार करके बढ़ी गिनती मे पंजाब के लोगों को जोड़ कर लखनऊ लेकर जाएंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *