Mumbai Police: मुंबई पहुंचा ‘सरफराज मेमन’, चीन और पाकिस्तान में ली है ट्रेनिंग, भारत के लिए काफी खतरनाक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 376 शब्द|📅 27 Feb 2023

डेली संवाद, मुंबई। Mumbai Police: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police) को अलर्ट कर दिया है। NIA ने मुंबई पुलिस को ईमेल पर सतर्क रहने की जानकारी देते हुए कहा को मुंबई में एक खतरनाक व्यक्ति घूम रहा है। इस ईमेल के मिलने के बाद से जांच एजेंसी सतर्क हो गई है।

NIA ने अपने ईमेल में “खतरनाक” इस शब्द का उल्लेख करते हुए मुंबई पुलिस को सतर्क होने के लिए कहा है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक NIA ने अपने ईमेल में संदिग्ध व्यक्ति का नाम सरफराज मेमन (Sarfaraz Memon) बताया और कहा यह मुंबई पहुंच गया है। NIA ने बताया की यह शख्स इंदौर का रहने वाला है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

इसने चीन, हांगकांग और पाकिस्तान में ट्रेनिंग ली है और यह भारत के लिए खतरनाक है। NIA ने मुंबई पुलिस को उसका आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और एलसी कॉपी भी ईमेल पर भेजा है। इस बात की जानकरी मुंबई पुलिस ने इंदौर पुलिस को भी दे दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को बीते तीन फरवरी को एक अज्ञात व्यक्ति का ईमेल मिला था।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

जिसमें तालिबान का सदस्य होने का दावा किया गया था, जिसमें मुंबई में आतंकी हमले को अंजाम देने की धमकी दी गई थी। एनआईए ने मुंबई पुलिस के साथ मामले की संयुक्त जांच शुरू की है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केंद्रीय जांच एजेंसी ने मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद महाराष्ट्र के कई शहरों को अलर्ट पर रखा गया था।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *