Punjab News: वेतन न मिलने के विरोध में सिविल अस्पताल के सफाई कर्मी व अन्य स्टाफ हड़ताल पर

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, तरनतारन। Punjab News: तरनतारन के सिविल अस्पताल (Civil Hospital) में सफाई कर्मी व अन्य कर्मचारियों ने काम बंद कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। मिली जानकरी के अनुसार विगत 7 माह से जिला स्तरीय सिविल अस्पताल में उपस्थित 50 से अधिक सफाई कर्मी व अन्य कर्मचारियों ने वेतन न मिलने के रोष में सोमवार 10 बजे कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन करते हुए सारा कामकाज ठप्प कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात 

इसके साथ ही उन्होंने ऐलान किया है कि जब तक वेतन जारी नहीं किया जाएगा तब तक रोष प्रदर्शन इसी तरह जारी रहेगा। इस हड़ताल के दौरान डॉक्टरों द्वारा मरीजों की जांच कराने के लिए ओ.पी.डी. पर्ची नहीं काटी जा रही है। पर्ची न होने के कारण मरीजों की ई.सी.जी. भी नहीं की जा रही है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

इस हड़ताल के दौरान मरीजों को तरह-तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सिविल अस्पताल के गेट के सामने धरना-प्रदर्शन करते हुए स्टाफ के सदस्य प्रशासन के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं।

जया किशोरी की धीरेंद्र शास्त्री से शादी को लेकर मीडिया से हुई बात #jayakishori #bageshwardhamsarkar




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *