डेली संवाद, पंजाब। Goindwal Jail Gangwar: गोइंदवाल जेल में गैंगवार के बाद एडीजीपी (ADGP) जेल ने बड़ा ऑपरेशन चलाया है। जेल में हुई घटना की गाज सहायक सुपरिटेंडेंट पर गिरी है। एडीजीपी जेल बी चंद्रशेखर ने जेल के दौरे के दौरान सहायक अधीक्षक हरीश कुमार को निलंबित कर दिया।
एडीजीपी जेल चंद्रशेखर ने गोइंदवाल साहिब का दौरा किया और जेल में बदमाशों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में जेल सुपरिटेंडेंट इकबाल सिंह बराड़ की लापरवाही का कड़ा संज्ञान लिया।
ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
इस मामले में सहायक जेल सुपरिटेंडेंट हरीश कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि रविवार को हुई खूनी झड़प के दौरान जेल अधीक्षक इकबाल सिंह बराड़ छुट्टी पर थे, लेकिन घटना की सूचना मिलते ही वह ड्यूटी पर लौट आए। गौरतलब है कि इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की और इसके साथ बड़े खुलासे हुए हैं। प्राथमिकी 7 गैंगस्टर्स के नाम सामने आए हैं।
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
इसमें मनप्रीत भाऊ, सचिन भिवानी, राजिंदर जोकर, अंकित सेरसा, कशिश, अरशद खान सहित मलकीत मामा कीट को नामजद किया गया है। इसके साथ ही बताया गया है कि जेल में ब्लॉक 1 और ब्लॉक 2 के कैदियों के बीच झड़प हो गई। इसमें ब्लॉक 2 के कैदियों ने पहले हमला किया। ब्लॉक 2 में मनमोहन मोहना और मनदीप तूफान शामिल थे।
उन्होंने पहले लोहे की पत्तियों से हमला किया, इसके बाद विरोधी गुट ने उनसे लोहे की पत्तियों को छीन कर उन पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान मनमोहन मोहना और मनदीप तूफान की मौत हो गई और मनप्रीत भाऊ, अरशद खान और केशव घायल हो गए।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू