Chandra Shekhar: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का विवादित बयान; रामचरितमानस में है कूड़ा-कचरा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 388 शब्द|📅 28 Feb 2023

डेली संवाद, पटना। Chandra Shekhar: रामचरितमानस पर विवादित बयान को लेकर बिहार में महागठबंधन में फिर रार नजर आ रही है। जहां राजद नेता और बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Chandra Shekhar) ने एक बार फिर रामचरितमानस पर विवादित बयान दिया तो वहीं, जदयू विधायक ने उन्हें धर्म परिवर्तन कर अनाप शनाप बयान न देने की सलाह दे दी।

Chandra Shekhar: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का विवादित बयान; रामचरितमानस में है कूड़ा-कचरा

सीएम नीतीश के लाख मना करने के बावजूद शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर रामचरितमानस में लिखे गए श्लोकों पर लगातार सवाल उठा रहे हैं। शिक्षा चंद्रशेखर ने कहा कि रामचरितमानस मैं जो कूड़ा कचरा है उसे साफ़ करने की ज़रूरत है उन्होंने कहा कि अभी तो कुछ दोहों पर सवाल किया है, अभी दर्जनों दोहे हैं, जिसे बदलने की जरूरत है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

मैं रामचरितमानस पर बोलता रहूंगा। मैं चुप होने वाला नही हूं। इस पर जदयू विधायक संजीव कुमार ने कहा कि चंद्रशेखर धर्म के बारे में अनाप शनाप बोलना बंद करें। बजट सत्र से पहले शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस का श्लोक पढ़ते हुए कहा कि अभी एक श्लोक पढ़े हैं, अभी तो दर्जनों ऐसे श्लोक रामचरितमानस में लिखे गए हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

उन्होंने कहा कि जाति के नाम पर दलितों को अपमानित करना बंद होना चाहिए। रामचरितमानस में कही गई आपत्तिजनक बातों का अमृत कैसे समझ लें। देश को जो लोग चला रहे हैं उनके सामने सवाल उठाया है, इसे बदलवाना मेरे बस में नहीं है लेकिन रामचरितमानस में जो कचरा है उसे हटाना जरूरी है। हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि रामचरितमानस में बहुत सी अच्छी बातें भी हैं लेकिन जो कूड़ा-कचरा है उसे हटाना चाहिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *