Punjab News: पंजाबी युवक की विदेश में गोली मारकर हत्या, घर में छाया मातम

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: मनीला से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां गांव छिन्नीवाला कलां के एक युवक की मनीला में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान कुलविंदर सिंह (26) पुत्र बलवीर सिंह(26) के रूप में हुई है, जो पांच साल पहले मनीला गया था। इस घटना को अंजाम देने वाले लोगों के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार कुलविंदर सिंह के जन्मदिन की रात कुछ अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी थी। इस घटना के बाद शुक्रवार की सुबह करीब दो बजे दो लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कुलविंदर सिंह का खून से लथपथ शव बरामद किया।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

बताया जा रहा है कि कुलविंदर के माथे, जांघ और हाथ पर गोली के निशान मिले हैं, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे गोली मारी गई है। इसके साथ ही शव के पास एक काले रंग की मोटरसाइकिल भी मिली। युवक की मौत की खबर सुनते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक के परिजनों ने शव को भारत लाने के लिए सरकार से मदद की गुहार लगाई है।

जया किशोरी की धीरेंद्र शास्त्री से शादी को लेकर मीडिया से हुई बात #jayakishori #bageshwardhamsarkar




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *