Punjab Vigilance: कांग्रेस के पूर्व विधायक पर विजिलेंस का शिकंजा, लगे बड़े आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 355 शब्द|📅 28 Feb 2023

डेली संवाद, पटियाला। Punjab Vigilance: कांग्रेस सरकार के कई पूर्व मंत्री और विधायक विजिलेंस (Vigilance) के निशाने पर आ चुके हैं। अब इनमें कांग्रेस के पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर (Madan Lal Jalalpur) का नाम भी शामिल हो गया है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक जलालपुर के खिलाफ विजिलेंस ने केस दर्ज किया है।

Madan Lal Jalalpur File Photo
Madan Lal Jalalpur File Photo

घनौर विधानसभा क्षेत्र के अमृतसर-कोलकाता इंटीग्रेटेड कॉरिडोर के लिए ब्लॉक शंभू के 5 गांवों की 1104 एकड़ जमीन के अधिग्रहण में हुए कथित घोटाले की विजिलेंस जांच कर रही है, जिसमें पूर्व विधायक मदन लाल जलालपुर को नामजद किया गया है। यह मामला सरकारी जमीन एक्वायर करने के दौरान घोटाला करने की वजह से दर्ज हुआ था।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

मदन लाल जलालपुर के खिलाफ विजिलेंस ने लुक आउट नोटिस भी जारी किया है। गौरतलब है कि PVB ने पांच गांवों आकड़ी, सेहरा, सेहरी, तख्तुमाजरा और पबरा की 1104 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया था, जिसके लिए मुआवजे के रूप में लगभग 205 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग के अलावा विजिलेंस ब्यूरो पटियाला ने इस मामले की जांच की। विजिलेंस रेंज पटियाला ने 26 मई 2022 को प्राथमिकी दर्ज की और अब तक इस मामले में 34 सरकारी और निजी व्यक्तियों को नामजद किया गया है और 10 निजी फर्म भी शामिल हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *