Jalandhar News: जालंधर में दुकान से चोरी करते CCTV में कैद हुई स्कूल की प्रिंसिपल, किया हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: मां के बाद बच्चे के दूसरे गुरु को शिक्षक कहा जाता है, जो उसे हर अच्छे-बुरे की समझ देता है। बहुत ही शर्मनाक होता है जब वही शिक्षक गलत करता है। ऐसी ही एक घटना जालंधर से सामने आ रही है , जहां एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल को एक दुकान से चोरी करते हुए पकड़ा गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

मॉडल टाउन में दुकानदार ने महिला को सामान चोरी करते पकड़ा। महिला एक निजी स्कूल की प्रिंसिपल बताई जा रही है। महिला मॉडल टाउन मार्केट स्थित जैन सन्स में खरीदारी करने आई थी। उसने दुकान से सामान उठा लिया और अपने पहने हुए ओवरकोट में छिपा दिया।

हंगामा करती महिला
हंगामा करती महिला

यह सारी हरकत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसके बाद जब वह दुकान से जाने लगी तो दुकानदार ने महिला की तलाशी ली। तलाशी के दौरान महिला के ओवरकोट में छुपा रखा सामान मिला। पकड़े जाने के बाद भी महिला ने मैंने से मना कर दिया कि उनसे चोरी की है। दुकानदारों द्वारा तलाशी लेने पर महिला ने वहां हंगामा करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

मॉडल टाउन के बाजार में ड्रामे के बाद पुलिस वहां पहुंची लेकिन महिला पुलिस सहयोग करने को तैयार नहीं हुई। जिसके बाद पुलिस महिला को थाने ले गई। थाने जाने के बाद महिला ने बताया कि वह मानसिक रूप से परेशान थी। महिला थाने गई और सबके सामने अपने किए पर माफी मांगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *