Ram Mandir: राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read
Ayodhya Ram Mandir
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अयोध्या। Ram Mandir: राम जन्मभूमि को बम से उड़ाने के लिए धमकी भरा फोन आने के बाद सनसनी फैल गई। यह फोन रामकोट स्थित रामलला सदन मंदिर में रहने वाले एक युवक को आया था। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन चौकन्ना हो गया और थाना रामजन्मभूमि में केस दर्ज कर जांच-पड़ताल में जुटा हुआ है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के पूर्व डिप्टी सीएम के घर और होटल में विजीलैंस की टीम ने मारा छापा

थाना राम जन्मभूमि के प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि रामलला सदन में रहने वाले मनोज कुमार इस समय प्रयागराज माघ मेले में कल्पवास कर रहे हैं। गुरुवार की सुबह करीब पांच-साढ़े पांच के बीच में उनके मोबाइल पर एक फोन आया था। जब मनोज ने उनसे पूछा कि आप कौन हैं और कहां से बोल रहे हैं तो फोन करने वाले ने कहा की मैं दिल्ली से बोल रहा हूं आज सुबह दस बजे तक राम जन्मभूमि उड़ा दूंगा।

ये भी पढ़ें: MLA रमन अरोड़ा ने पूर्व मंत्री अवतार हैनरी को दिया बड़ा झटका

इस धमकी के बाद वो युवक घबरा गया और उसने तुरंत इस बात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला अयोध्या के रामकोट स्थित रामलला सदन मंदिर का है। जहां पर थाना राम जन्मभूमि के प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने राम जन्मभूमि पर बम ब्लास्ट करने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *