Punjab News: पंजाब सरकार का बड़ा फैसला, अब नर्सरी से 12वीं तक पंजाबी पढ़ाई हुई …

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: मातृभाषा पंजाबी के लिए पंजाब सरकार बड़ा कदम उठा रही है। इस बात का खुलासा शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नर्सरी से बारहवीं तक पंजाबी पढ़ना अनिवार्य करेगी। साथ ही इस संबंध में पंजाब स्टेट लैंग्वेज एक्ट में भी आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में पादरी के घर से मिला 2 करोड़ कैश

आपको बता दे मंगलवार को पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधावन ने अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मद्देनजर पंजाबी मातृभाषा के विकास पर चर्चा के लिए बैठक की। इस बैठक के बाद शिक्षा एवं भाषा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब के सभी स्कूलों में पंजाबी पढ़ाई अनिवार्य कर दी गई है। इसके साथ ही नर्सरी कक्षाओं में पंजाबी को अनिवार्य करने के लिए विधानसभा सत्र में राज्य भाषा अधिनियम में आवश्यक संशोधन किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में रेत की नई कीमत तय, जाने क्या है नया भाव

बैठक में उपस्थित विचारकों ने कहा कि वर्तमान में राज्य में नर्सरी कक्षाओं में पंजाबी पढ़ाई नहीं हो रही है, इसलिए बच्चों को पंजाबी भाषा से परिचित कराने के लिए विशेष प्रयास किए जाने चाहिए। इस दौरान बैठक में मौजूद स्पीकर कुलतार सिंह संधावन ने आश्वासन दिया कि विधानसभा सत्र की पूरी कार्यवाही में मातृभाषा को सुनिश्चित किया जाएगा।

पंजाब में रेत की नई कीमत तय, CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *