Punjab News: पंजाब में भूजल को बचाने के लिए मुख्यमंत्री की बड़ी पहल

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हैदराबाद। Punjab News: राज्य में भूजल के स्तर को और गिरने से रोकने के लिए बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज इस कीमती प्राकृतिक संसाधन के संरक्षण और राज्य में भूजल के रीचार्ज की रफ़्तार तेज़ करने के लिए तेलंगाना मॉडल को अपनाने की संभावना तलाशने का ऐलान किया है।

सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ जल संसाधन के तेलंगाना मॉडल का विश्लेषण करने पहुँचे मुख्यमंत्री ने कहा कि यह एक क्रांतिकारी मॉडल है, जिसका मंतव्य भूजल के स्तर को ऊपर उठाने के लिए पानी के रीचार्ज की रफ़्तार तेज़ करना है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार ने राज्य भर में भूजल को बचाने के लिए गाँवों में छोटे-छोटे डैम बनाए हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

भगवंत मान ने कहा कि इसके नतीजे के तौर पर गाँवों में भूजल का स्तर दो मीटर तक ऊपर आ गया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढिय़ों के लिए भूजल को बचाने के लिए इस मॉडल को पंजाब में लागू करना आज के समय की ज़रूरत है। उन्होंने कहा कि इस मॉडल के विश्लेषण का हमारा एकमात्र मकसद आने वाली पीढिय़ों के भले के लिए भूजल के गिरते स्तर को बचाना है।

भगवंत मान को डैमों के दौरे के दौरान तेज़ी से घट रहे भूजल को बचाने की नई तकनीकों के बारे में भी अवगत करवाया गया। उन्होंने पानी बचाने और भूजल के स्तर को बढ़ाने के इस नए और अलग ढंग की सराहना की। मुख्यमंत्री ने बताया कि तेलंगाना ने इस बहु-समर्थकीय रणनीति की मदद से भूजल के स्तर को ऊँचा उठाकर अपनी समूची सिंचाई प्रणाली की कायाकल्प की है।

उन्होंने कहा कि इन प्रयासों में माइनर सिंचाई टैंकों (एम.आई.टी.) की बहाली, बड़े और दर्मियाने प्रोजैक्टों को एम.आई. टैंकों के साथ जोडऩा और कृत्रिम रिचार्ज ढांचे जैसे कि चैक डैम, परकोलेशन टैंक, रिचार्ज शाफ्ट और अन्य विधियों का निर्माण शामिल है। भगवंत मान ने आगे कहा कि हमारे किसानों के कल्याण और खुशहाली के लिए भूजल का सावधानीपूर्वक प्रयोग किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इस प्रणाली को तेलंगाना के माहिरों की सलाह के साथ पंजाब में अपनाने की संभावना तलाशी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूजल के हो रहे दुरुपयोग के कारण पंजाब भर में पानी का स्तर तेज़ी से गिर रहा है।

उन्होंने अफ़सोस जताया कि हमारे 150 ब्लॉकों में से 78 प्रतिशत से अधिक भूजल नीचे जाने के कारण ‘डार्क ज़ोन’ में हैं। भगवंत मान ने उम्मीद अभिव्यक्ति कि इस क्रांतिकारी विधि से पंजाब जल्द ही अपने भूजल को रिचार्ज करने के योग्य हो जाएगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *