Scholarship Scam: मान सरकार की बड़ी कार्रवाई, छात्रवृत्ति घोटाले में छह अधिकारी बर्खास्त

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Scholarship Scam: पूर्व कैबिनेट मंत्री साधु सिंह धर्मसोत के कार्यकाल में हुए 39 करोड़ रुपये के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति घोटाले (Post Matric Scholarship Scam) में बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वरिष्ठ अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। विभागीय जांच के बाद दोषी पाए गए विभिन्न विभागों के 6 अधिकारियों को उनके पद से हटा दिया गया है।

इनमें से 4 अधिकारी सामाजिक न्याय, अधिकारिता एवं अल्पसंख्यक विभाग से तथा दो वित्त विभाग से संबंधित हैं। परमिंदर सिंह गिल उप निदेशक, चरणजीत सिंह उप नियंत्रक, मुकेश भाटिया अनुभाग अधिकारी, राजिंदर चोपड़ा अधीक्षक और राकेश अरोड़ा और बलदेव सिंह (दोनों वरिष्ठ सहायक) को विभागीय जांच के बाद बर्खास्त कर दिया गया है। इनमें चरणजीत और राकेश सेवानिवृत्त हो चुके हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

आपको बता दे कि साधु सिंह धर्मसोत कांग्रेस की कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में सामाजिक न्याय, अधिकारिता और अल्पसंख्यक विभाग के प्रभारी थे और उनके कार्यकाल के दौरान स्टाइपेंड घोटाला उजागर हुआ था। उल्लेखनीय है कि इस मामले में पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत पर भी धोखाधड़ी का आरोप लगा है।

आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा कराई गई विभागीय जांच में यह बात सामने आई है कि अनुसूचित जाति के छात्रों को छात्रवृत्ति वितरण के दौरान तत्कालीन सीएम के निर्देशों की अनदेखी की गई और कुछ निजी संस्थानों को अनावश्यक लाभ दिया गया। इन संस्थाओं पर कार्रवाई करने के बदले करोड़ों रुपये दे दिए गए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *