Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, लिखित में माफीनामा भेजा

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) ने माफी मांगी है। मामला दस्तार के ऊपर हिमाचली टोपी पहनने का है। जिससे चन्नी एक बार फिर सुर्खियों में है। इस बार उनके साथ धार्मिक भावनाओं को आहत करने का विवाद जुड़ा है। दरअसल, चन्नी कुछ दिन पहले हिमाचल प्रदेश के दौरे पर थे। यहां उनकी मुलाकात हिमाचल प्रदेश के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से हुई।

उस दौरान CM सुक्खू द्वारा चन्नी के सम्मान के लिए उन्हें शॉल और टोपी पहनाई गई, लेकिन चन्नी ने हिमाचली टोपी दस्तार के ऊपर रख ली। इसके बाद मामले ने धार्मिक रंग ले लिया और सिख संगठनों द्वारा उनका विरोध व आपत्तियां जताई जाने लगी। इसके बाद उन्होंने श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से माफी मांग ली है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में जिमखाना क्लब की मैनेजमेंट पर केस दर्ज

सोशल मीडिया पर चन्नी की एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग भी वायरल हो रही है। इसमें उनकी बातचीत संत सिपाही सोसाइटी लुधियाना से दविंदर सिंह से बातचीत हो रही है। जिसमें चन्नी के दस्तार पर हिमाचली टोपी रखने के मामले पर सवाल किया गया। चन्नी ने जवाब दिया कि उनके सम्मान के लिए ऐसा किया गया था और मैंने उतार दी थी।

पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने श्री अकाल तख्त जत्थेदार को भेजा माफीनामा।

चन्नी इस मामले पर माफी मांगते हुए भी सुनाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सम्मान करने वालों को यह पता नहीं था कि दस्तार पर टोपी नहीं रखनी है। कॉलर दविंदर सिंह ने श्री अकाल तख्त साहिब जाकर संगत से माफी मांगने की बात कही। इसके जवाब में चन्नी ने जत्थेदार के पास जाकर माफी मांगने की बात कही।

SGPC ने भी जताई आपत्ति

चरणजीत सिंह चन्नी के दस्तार पर हिमाचली टोपी रखने के मामले पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने भी आपत्ति जताई है। SGPC ने सिख परंपरा का उल्लंघन बताते हुए चन्नी से माफी मांगने की बात कही। हालांकि चन्नी द्वारा यह मामला अनजाने में होने की बात कहते हुए माफी मांगी जा रही है।

VIDEO- जालंधर लोकसभा उपचुनाव: क्या मायावती लड़ेंगी? AAP की सबसे बड़ी अग्निपरीक्षा..

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *