Punjab News: अरैस्ट वारंट जारी होने के बाद पंजाब पुलिस का बर्खास्त DSP गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के लुधियाना में तैनात रहे पूर्व बलविंदर सिंह सेखों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आज हाईकोर्ट (Punjab & Haryana High Court) ने बर्खास्त डीएसपी बलविंदर सिंह सेखों की गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे।

उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह ड्रग मामले में हुई सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने बलविंदर सिंह सेखों को उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के खिलाफ उनकी टिप्पणी के लिए मानहानि का नोटिस जारी किया था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बलविंदर सिंह सेखों को उनके घर से अरेस्ट किया गया है।

ये भी पढ़ें: OPS को लेकर जमकर बवाल, पुलिस ने मुलाजिमों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद हाईकोर्ट ने बर्खास्त डीएसपी को नोटिस जारी किया था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सेखों हाईकोर्ट के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे थे। हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल करना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने सेखों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।

Video: ਹਰੇ-ਭਰੇ ਦਰੱਖਤਾਂ ਦਾ ਕਤਲ ! ਪਾਰਕ ਦੀ ਜ਼ਮੀਨ ਹੜੱਪਣ ਦੀ ਸਾਜ਼ਿਸ਼

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *