Black Hakik Gemstone: इन 4 राशियों के लिए काला हकीक पहनना होता है बहुत शुभ, जानिए कब और कैसे धारण करें

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Black Hakik Gemstone: ज्योतिष शास्त्र में किसी व्यक्ति की कुंडली में स्थित ग्रहों के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए तंत्र, मंत्र और रत्न का जिक्र मिलता है। जिसमें अधिकतर ज्योतिषी व्यक्ति को रत्न पहनने की सलाह देते हैं। यहां हम ऐसे ही रत्न के बारे में बताने जा रहे हैं।

जिसका नाम है ब्लैक हकीक। इस रत्न का संबंध राहु, केतु और शनि ग्रह से माना जाता है। आपको बता दें ब्लैक स्टोन को पहनने से धन में और भाग्य में वृद्धि होने की मान्यता है। आइए जानते हैं धारण करने की विधि और इसको धारण करने के लाभ…

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

ये राशि वाले कर सकते हैं धारण

वैदिक ज्योतिष मुताबिक काला हकीक वृष राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, तुला राशि, मकर राशि और कुंभ राशि के लोग पहन सकते हैं। वहीं अगर कुंडली में राहु, शनि और केतु ग्रह में से एक ग्रह भी उच्च का है तो इस रत्न को पहना जा सकता है।

वहीं अगर आपकी मेष, वृश्चिक और सिंह राशि है तो आपको काला हकीक पहनने से बचना चाहिए। अन्यथा नुकसान हो सकता है। साथ ही ब्लैक हकीक के साथ माणिक्य और मोती पहनने से बचना चाहिए।

मिलते हैं ये लाभ

काला हकीक शनि, राहु और केतु तीनों ग्रहों के प्रकोप से व्यक्ति को बचा सकता है। इस रत्न को धारण करने से बुरी नजर से बचा जा सकता है। वहीं जिन लोगों को अनिद्रा की शिकायत रहती है, तो लोग भी हकीक को धारण कर सकते हैं। साथ ही इसको धारण करने से व्यापार में गति आने की मान्यता है। इसको धारण करने से व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास की वृद्धि होती है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

इस विधि से करें धारण

हकीक बाजार में सस्ता ही मिल जाता है। इसलिए इसको कम से कम से 7 से सवा 7 रत्ती का खरीदना चाहिए। साथ ही इस हकीक को चांदी के धातु में जड़वाकर पहनना चाहिए। वही इसको शनि के नक्षत्र या शनिवार के दिन शाम को धारण करना चाहिए।

अंगूठी को धारण करने से पहले उसको पहले गंगाजल और गाय के कच्चे दूध से शुद्ध कर लेना चाहिए। फिर अंगूठी को धारण कर सकते हैं। जो लोग अंगूठी में इसको धारण नहींं करना चाहें। वो गले में लॉकेट बनवाकर पहन सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *