Punjab News: भाई अमृतपाल सिंह के समर्थकों का थाने के बाहर धरना प्रदर्शन, स्थिति तनावपूर्ण

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अजनाला। Punjab News: सिख युवक तूफान सिंह की गिरफ्तारी के विरोध में वारिस पंजाब के मुखिया भाई अमृतपाल सिंह (Amriptal Singh) व सिख समुदाय द्वारा तीखा विरोध किया जा रहा है। इसके बाद भाई अमृतपाल गांव  Jallupur Khera के गुरुद्वारा साहिब पहुंचे। यहां बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं ने नारेबाजी की और फर्जी कागजात रद्द करने की मांग की।

 

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

आपको बता दें कि भाई अमृतपाल सिंह ने पुलिस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। अमृतपाल द्वारा अजनाला थाने का घेराव करने की घोषणा की गई। इस घेराबंदी के दौरान उनके साथ कई समर्थक अजनाला थाने का घेराव करने पहुंचे। जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने का प्रयास किया।

समर्थकों को रोकने के लिए थाना अजनाला से करीब 500 मीटर एरिया को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस एरिया में दुकानों को भी बंद करवा दिया गया है। थाने की तरफ जाने वाले रास्तों को भी बंद कर दिया गया है और लोगों को आने-जाने की इजाजत भी नहीं दी गई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

अमृतपाल की तरफ से समर्थकों को 11 बजे अजनाला पहुंचने के लिए कहा था। अमृतपाल सिंह आप तो नहीं पहुंचे, लेकिन पुलिस ने उनके समर्थकों को उठाना शुरू कर दिया है। जिसके बाद अजनाला में माहौल गरमाने लगा है। इसी थाने में अमृतपाल, उनके साथी तूफान सहित 5 अन्य और 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

बता दें कि, अमृतसर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। अमृतपाल सिंह के समर्थक पुलिस के सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए आगे निकल गए। इस दौरान पुलिस और समर्थकों में झड़प भी देखने को मिली। अमृतपाल के समर्थकों ने तलवारें भी चलाई।इसके साथ-साथ पुलिस पर पत्थरबाजी भी की गई। अमृतपाल के समर्थक सीधे थाने में घुस गए और वहां खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *