Accident News: ट्रक और पिकअप गाड़ी की भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत

Daily Samvad
3 Min Read
Accident News
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, छत्तीसगढ़। Accident News: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां ट्रक और पिकअप के बीच आमने-सामने भिड़ंत में 11 लोगों की मौत हो गई। हादसे में 10 ज्‍यादा लोग घायल हो गए। घायलों में दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। खबरों के अनुसार सभी एक ही परिवार के थे और पारिवारिक काम से खिलोरा से अर्जुनी गांव आए हुए थे।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। इस दर्दनाक सड़क हादसे पर मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख व्‍यक्‍त किया है। घटना बलौदाबाजार-भाटापारा रोड पर हुई है। दरअसल, यह भीषण सड़क हादसा बलौदाबाजार- भाटापारा मार्ग पर खमरिया इलाके की है। मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार के खिलोरा से साहू परिवार के सदस्य पिकअप में सवार होकर अर्जुनी गए थे। देर रात वे वापस लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

रात करीब 12 बजे बलौदाबाजार- भाटापारा मार्ग पर खमरिया में डीपीडब्‍ल्‍यूएस स्कूल के पास पिकअप और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 4 बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। वहीं 10 से ज्‍यादा लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल के अलावा आसपास के अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। वही गंभीर रूप से घायल तीन को रायपुर रेफर किया गया है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *