Amalaki Ekadashi: इस दिन बन रहा है कई दुर्लभ संयोग, जानें क्या है महत्व

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवादस, चंडीगढ़। Amalaki Ekadashi: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी मनाया जाता है। इस साल ये पर्व दिनांक 3 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के पेड़ की पूजा करने का विशेष विधि-विधान है।

 

ऐसी मान्यता है कि जो व्यक्ति आमलकी एकादशी की पूजा और व्रत ठीक ढंग से करता है और नियमों का पालन करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। तो ऐसे में आइए जानते हैं कि इस व्रत का महत्व क्या है, इस दिन कौन सा दुर्लभ संयोग बन रहा है और साथ भगवान विष्णु के किन मंत्रों का जाप करना शुभ होता है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

जानें आमलकी एकादशी का क्या है महत्व

आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के सेथ आंवले के पेड़ की भी पूजा करने का विशेष विधि-विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवले के पेड़ में साक्षात ईश्वर का वास होता है। इस दिन जो व्यक्ति आंवले के पेड़ के नीचे भगवान विष्णु की पूजा करता है। उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है और साथ ही उसकी सभी मनोकामनाएं भी पूरी हो जाती है।

इस दिन बन रहा है दुर्लभ संयोग

इस बार आमलकी एकादशी पर कई दुर्लभ संयोग बन रहा है। आपको बता दं, वार और नक्षत्र के योग से सुबह से लेकर दोपहर तक सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस दिन आप कोई भी शुभ काम कर सकते हैं.
वहीं दोपहर 03 बजकर 43 मिनट से लेकर शाम तक सौभाग्य योग रहने वाला है। इस दौरान शादी करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

इन मंत्रों का जाप करना चाहिए

ॐ नारायणाय विद्महे।
वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *