Kotkapura Goli Kand: SIT ने कोर्ट में दाखिल की सात हजार पन्नों की चार्जशीट, इन बड़े चेहरों के नाम शामिल

Daily Samvad
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, पंजाब। Kotkapura Goli Kand: कोटकपूरा गोलीकांड (Kotkapura Goli Kand) की जांच के लिए गठित एसआईटी ने शुक्रवार को फरीदकोट कोर्ट में चालान पेश किया है। सूत्रों के मुताबिक पेश किए गए चालान में प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, सुमेध सैनी के नाम शामिल हैं। बता दें कि 2015 के कोटकपुरा गोलीकांड की जांच कर रही पंजाब पुलिस की SIT ने फरीदकोट जेएमआईसी अजयपाल सिंह की अदालत में 7000 पन्नों की चार्जशीट दायर की है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी और पूर्व गृहमंत्री सुखबीर सिंह बादल दोनों गांव बुर्ज जवाहर सिंह वाला और गुरुद्वारा साहिब बरगाड़ी की बेअदबी की 3 घटनाओं व राज्य की सरगरमी को छिपाने के लिए अवैध और अत्यधिक बल प्रयोग की साजिश के मास्टरमाइंड हैं। साजिश को अंजाम देने में पूर्व सी.एम. प्रकाश सिंह बादल ने भी मदद की थी।

एसआईटी प्रमुख एडीजीपी लालकृष्ण यादव और एसएसपी बठिंडा गुलनीत सिंह खुराना के नेतृत्व वाली एसआईटी टीम ने फरीदकोट कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है। सरकार ने बहबल इंसाफ मोर्चा को 28 फरवरी तक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था। मामले में धारा 307, 153, 119, 109, 34, 201, 217, 218, 167, 193, 465, 466, 471, 427, 120बी आईपीसी, 25/27 -54/59 आर्म्स एक्ट जोड़ा गया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब में पुलिस अधिकारियों के तबादले, पढ़ें ट्रांसफर लिस्ट

पेश चालान में प्रकाश सिंह बादल, सुखबीर बादल, सुमेध सैनी के अलावा आईजी परम राज उमरानंगल (साजिश को अंजाम देने वाले), डी.आई.जी. अमर सिंह चाहल (साजिशकर्ता), एसएसपी सुखमंदर सिंह मान (साजिश/तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करना), एसएसपी चरनजीत सिंह (षड्यंत्र), एसएचओ गुरदीप सिंह (तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर पेश करना)। इस मामले में 307, 120 समेत कई धाराएं लगाई गई हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *