Punjab News: भाजपा द्वारा आयोजित सात जिलों की जोनल बैठक में जुटे प्रदेश से लेकर मंडल स्तर तक के पदाधिकारी

Daily Samvad
7 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, अमृतसर। Punjab News: भारतीय जनता पार्टी की जोनल बैठक, जिसमें सात जिलों के पदाधिकरियों ने भाग लिया, आज अमृतसर के जंडियाला तरनतारन रोड पर स्थित होटल स्टार इंटरनेशनल में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा तरनतारन जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह संधू ने की। इस जोनल मीटिंग में भाजपा पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी विशेष रूप से उपस्थित हुए।

इस अवसर पर उनके साथ भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, संगठन महामंत्री श्रीमंथरी श्रीनिवासुलू व सह-प्रभारी डॉ. नरेंदर सिंह रैना भी उपस्थित थे। बैठक स्थल पर पहुँचने पर विजय रूपाणी, अश्वनी शर्मा, श्रीनिवासुलू का जिलाध्यक्ष हरजीत सिंह संधू ने अपने पदाहिकारियों सहित पुष्प-गुच्छ व दोशाला भेंट कर स्वागत किया।

इस संगठनात्मक मीटिंग का मुख्य उद्देश संगठन को और चुस्त-दरुस्त करने तथा गाँवों में भाजपा के बढ़े जनाधार से पार्टी के पदाधिकारियों रु-ब-रु करवाने व आगामी रणनीति के बारे में जानकारी देना था। इस बैठक में सात जिलों में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, जिला मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारी व मंडल स्तर के पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

विजय रूपाणी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि आगामी मार्च महीने में पूर्व भाजपा अध्यक्ष व केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब आ रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी राजनीति से ऊपर उठ कर नशे के दरिया में बह रही पंजाब की नौजवानी को बचाने तथा उन्हें नशे के विरुद्ध जागरूक करने के लिए पंजाब की 117 विधानसभाओं में पड़ने वाले शहरों से लेकर हर गाँव में ‘नशा मुक्ति यात्रा’ का आयोजन करने जा रही है।

जिसकी शुरुआत गुरुनगरी अमृतसर से होगी और इसका शुभारंभ केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह करेंगें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब की जनता की ज़मीनी स्तर की समस्यायों, नशाखोरी, बेरोज़गारी, पंजाब की ज़मीन छोड़कर बड़े पैमाने पर दूसरे देशों में जाने वाले बच्चे, पंजाब की बदहाल हो चुकी कानून-व्यवस्था की स्थिति आदि से भली-भांति परिचित है।

रूपाणी ने पंजाब के मौजूदा हालातों पर गहरी चिंता जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी उपरोक्त समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर जनता से संपर्क बनाए हुए हैं और उनके साथ विचार-विमर्श कर रही है। पंजाब आज बुरे हालातों की श्रेणी में सबसे उपरी स्तर पर पहुँच चुका है और जनता को पूरा विश्वास है कि इसका हल सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही कर सकती है। रूपानी ने कहा कि पंजाब के लोग पहले से ही ठगा हुआ महसूस कर रहे थे और आने वाले संसदीय चुनावों में आप को हराने का मन बना चुके हैं।

अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर अपने संबोधन में जिस तेजी से पंजाब में भाजपा का जनाधार से बढ़ रहा है उसे देखकर विपक्ष बुरी तरह बौखलाया हुआ है। आज गाँवों की जनता भारतीय जनता पार्टी की जनता-पक्षीय सोच से प्रभावित होकर भाजपा परिवार से जुड़ रही है। इससे यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि आने वाला समय भाजपा का है। क्यूंकि जनता जान चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वही करती है।

जनता को भाजपा के हाथों में अपना भविष्य सुदृढ़ व उज्जवल नजर आना शुरू हो चुका है। कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल व झूठ के पुलंदों वाली आम आदमी पार्टी की सरकार से पंजाब के लोग बहुत दुःखी व परेशान हैं और अब उनकी उम्मीद सिर्फ भारतीय जनता पार्टी से है। शर्मा ने कहा कि देश का गौरव कहे जाने वाले पंजाब ड्रग माफिया के कारण बर्बाद हो गया है।

गर्वित पंजाबी आज पंजाब सरकार द्वारा राम भरोसे छोड़ जाने से ठगा हुआ महसूस कर रहा है, क्योंकि भगवंत मान सरकार के शासन में पंजाब में अपराध की दर निरंतर बढ़ रही है और भ्रष्टाचार एक नई ऊंचाई पर पहुंच गया है। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस राज्य के ईमानदार मतदाताओं ने आम आदमी पार्टी पर विश्वास किया, लेकिन भगवंत मान ने सत्ता में आने के बाद एक भी वादा पूरा नहीं किया। पंजाब के सामने सबसे खतरनाक मुद्दा हमारे नौजवानों को बेचा जा रहा बेतहाशा नशा है।

हमारे सबसे बड़े स्रोत हमारे बच्चों और अगली पीढ़ी को नशा माफिया बर्बाद कर रहे हैं। जबकि भगवंत मान सरकार मूकदर्शक बन कर तमाशा देख रही है। पंजाब में आने वाले समय में आर्थिक संकट और बढ़ेगा और अगर आप सरकार द्वारा जल्द ही ठोस कदम ना उठाए गए तो हमारा राज्य जल्द ही दिवालिया हो जाएगा। दुर्भाग्य से भगवंत मान की सरकार झूठे और मनगढ़ंत प्रचार में विश्वास करती है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव बिक्रमजीत सिंह चीमा, प्रदेश उपाध्यक्ष जगमोहन सिंह राजू पूर्व आईएएस, डॉ. राज कुमार वेरका, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा आदि भी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *