Punjab Politics: पंजाबियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी व पंजाब को खुशाल बनाएगी भाजपा- राजेश बागा

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Punjab Politics: भाजपा (BJP) पंजाब को भ्रष्टाचार मुक्त, नशामुक्त, भयमुक्त, समृद्ध और रंगला पंजाब बनाएगी। उक्त बातें भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव राजेश बागा ने जारी पानी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहीं। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाबियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने पांच तख्तों और गुरुद्वारा साहिब के दर्शन-दीदार के लिए ‘गुरु कृपा रेल गाड़ी’ चलाने की घोषणा किए जाने के लिए केंद्र की मोदी सरकार को धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा कि पंजाब पर सिर्फ पंजाबियों का अधिकार है, ऐसे बाहरी लोगों को पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड व अन्य उच्च पदों पर नियुक्त करना जो पंजाबी पढ़ना-लिखना नहीं जानते, घोर निंदनीय है। राजेश बागा ने कहा कि पंजाब के आगामी स्थानीय और लोकसभा चुनावों में पंजाबीयों ने भाजपा को जिताने का मन बना लिया है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

राजेश बागा ने कहा कि पंजाब में जिस तेजी से बीजेपी का जनाधार बढ़ रहा है उसे देखकर विपक्षी पार्टियां बौखला गई हैं। आज पंजाब के गांवों से लोग भारतीय जनता पार्टी की जनहितैषी नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा परिवार से तेजी से जुड़ रहे हैं। इससे साफ है कि पंजा में अगला भविष्य बीजेपी का है। क्योंकि पंजाबी जान चुके हैं कि भारतीय जनता पार्टी जो कहती है वह करती है।

लोगों को अपना भविष्य बीजेपी के हाथ में मजबूत और उज्ज्वल नजर आने लगा है। पंजाब के लोगों ने सभी राजनीतिक दलों को आजमा लिया है और अब पंजाबियों की एकमात्र उम्मीद भारतीय जनता पार्टी से है। राजेश बागा ने कहा कि देश की शान कहे जाने वाला पंजाब ड्रग माफिया और भ्रष्टाचार के कारण बर्बाद हो चुका है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

पंजाब की भगवंत मान सरकार ने आज पंजाबियों को राम भरोसे छोड़ दिया है। पंजाबी अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। भगवंत मान सरकार के शासन में पंजाब में अपराध दर लगातार बढ़ रही है। अपराधियों में पंजाब पुलिस का खौफ गायब होता जा रहा है। राजेश बागा ने पंजाब के लोगों से बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल होने और भाजपा को समर्थन देने की अपील की।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *