Holashtak 2023: होलाष्टक के 8 दिनों में धन समृद्धि के लिए कर लें यह उपाय

Daily Samvad
5 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Holashtak 2023: फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक (Holashatk) शुरू हो जाते हैं और फाल्गुन पूर्णिमा तिथि यानी होलिका दहन तक होलाष्टक खत्म हो जाते हैं। होली से आठ दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाते हैं।

इस बार 28 फरवरी से होलाष्टक शुरू हो रहे हैं और 7 मार्च को होलिका दहन के साथ खत्म हो जाएंगे।होलाष्टक में कोई भी मांगलिक कार्य जैसे गृह प्रवेश, मुंडन, नामकरण, शादी-विवाह आदि करना वर्जित बताया गया है। होलाष्टक के समय नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ जाता है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

इसी प्रभाव को खत्म करने के लिए होलिका दहन किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में होलाष्टक का महत्व बताते हुए कुछ उपाय भी बताए हैं। होलाष्टक में इन उपायों के करने से रोग, दोष, आर्थिक हानि, मानसिक तनाव आदि समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। आइए जानते हैं होलाष्टक में किए जाने वाले इन उपायों के बारे में…

इस उपाय से करियर में तरक्की के बनते हैं योग

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि होलाष्टक के आठ दिनों में सौभाग्य प्राप्ति के लिए चावल, केसर, घी से हवन करें और नवग्रह की शांति के लिए भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें और फिर महामृत्युंजय मंत्र का जप करें। ऐसा करने से सौभाग्य में वृद्धि के साथ-साथ करियर में तरक्की के योग बनते हैं और सेहत भी अच्छी रहती है।

इस उपाय से नकारात्मक दोष होता है दूर

नौकरी और रोजगार संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए होलाष्टक में काले तिल, लोहे, काली उड़द दाल को काले कपड़े में बांधकर 5 मार्च दिन शनिवार को किसी व्यक्ति को दान में दे दें या शनि मंदिर में अर्पित कर दें। वहीं होलाष्टक की हर शाम को एक मिट्टी के दीपक में कपूर जलाएं और पूरे घर में दिखाएं। ऐसा करने से परिवार में मौजूद नकारात्मक दोष दूर होता है और पारिवारिक सदस्यों में आपसी प्रेम बना रहता है।

इस उपाय से लक्ष्मी प्राप्ति के बनते हैं योग

आर्थिक समस्याओं से मुक्ति के लिए होलाष्टक के दिनों में पीली सरसों, हल्दी गांठ, गुड़ व कनेर के फूल से हवन करें। इसके बाद श्रीसूक्त या मंगल ऋण मोचन स्त्रोत का पाठ करें। ऐसा करने से धन संपदा के योग बनते हैं और लक्ष्मी प्राप्ति होती है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

इस उपाय से जीवन के कष्ट होते हैं दूर

होलाष्टक के दिनों में नृसिंह भगवान की पूजा करना बहुत उत्तम माना गया है। होलाष्टक में हर रोज विधि विधान के साथ नृसिंह भगवान की पूजा करने से जीवन की समस्याएं दूर होती है और भगवान कृष्ण को रंग गुलाल चढ़ाने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

इस उपाय से मां लक्ष्मी की घर में होता है प्रवेश

लक्ष्मी प्राप्ति और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति और परिवार में सुख-शांति के लिए होलाष्टक के आठ दिन घर के मेन गेट के दोनों तरफ और मेन चौखट पर हल्दी और सिंदूर से स्वास्तिक बनाएं और सुबह-शाम दीपक जलाएं। ऐसा करने से होलाष्टक का नकारात्मक प्रभाव दूर रहता है और घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होता है।

इस उपाय से सुख-सौभाग्य में होती है वृद्धि

जीवन की परेशानियों से मुक्ति के लिए होलाष्टक में हर रोज 108 बेलपत्र पर सफेद चंदन से ‘ॐ’ या ‘ॐ नमः शिवाय’ लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही शाम के समय लाल कपड़े में नारियल बांधकर पास के किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रख दें। ऐसा करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होगी और पारिवारिक कष्टों से भी मुक्ति मिलेगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *