डेली संवाद, चंडीगढ़। Holi 2023: हिंदू धर्म में होली (Holi) का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। पंंचांग के अनुसार हर साल होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। वहीं इस साल 7 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और 8 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी।
लेकिन क्या आपको पता हैं दिवाली की तरह ही होली से पहले कुछ चीजों को घर से बाहर निकाल देनी चाहिए। क्योंकि ये चीजें घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ाती हैं। साथ ही घर में दरिद्रता भी इन चीजों से रहती है। आइए जानते हैं ये चीजें कौन सी हैं…
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
मुख्य द्वार की करें सफाई
होली से पहले घर के मुख्य द्वार की अच्छे से साफ- सफाई करनी चाहिए। ऐसा कहते हैं कि मुख्य द्वार के सामने गंदगी रहने से अशुभता का संचार होता है। साथ ही जिस घर का मुख्य द्वार गंदा रहता है। वहां मां लक्ष्मी प्रवेश नहीं करती हैं। इसलिए होली ही क्या मुख्य द्वार हमेशा साफ- सुथरा रहना चाहिए।
खंडित मूर्तियां
आपने देखा होगा कि कुछ घर में खंडित मूर्तियां रखी रहती हैं, जो कि गलत है। क्योंकि ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास रहता है। इसलिए यदि आपके घर के मंदिर में भी कोई टूटी-फूटी मूर्ति या प्रतिमा है तो उसे फौरन बाहर कर दें। आप इन मूर्तियों को जल में प्रवाहित कर सकते हैं या किसी पेड़ के पास रख दें।
खराब इलेक्ट्रॉनिक्स आइटम
होली से पहले घर में खराब रखें इलेक्ट्रॉनिक्स आयटमों को बाहर कर देना चाहिए। क्योंकि ऐसे खराब आयटम रखने से वास्तु दोष लगता है और राहु- केतु ग्रह भी अपना अशुभ प्रभाव देते हैं। इसलिए जो इलेट्रॉनिक्स आयटम खराब हो उसको या तो सही करा लें या घर से बाहर रख दें।
ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
फटे पुराने जूते-चप्पल
घर से फटे पुराने जूते- चप्पल होली से पहले निकालकर फेंक देने चाहिए। क्योंकि फटे पुराने जूते- चप्पल रखने से शनि देव का अशुभ प्रभाव घर के सदस्यों को झेलना पड़ता है। फटे जूते और चप्पल घर में नकारात्मकता नकारात्मकता और दुर्भाग्य लाते हैं।
खराब घड़ी और टूटा हुआ शीशा
होली से पहले खराब घड़ी और टूटा हुआ शीशा घर से बाहर कर दें। क्योंकि रुकी हुई घड़ी से नकारात्मक ऊर्जा पैदा होती है। साथ ही घड़ी के साथ घर के सदस्यों का भी समय खराब हो जाता है। घर में टूटा हुआ दर्पण या कांच का कोई सामान रखना भी अशुभ माना जाता है। साथ ही इससे वास्तु दोष लगता है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू