Australia News: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय नागरिक की पुलिस ने गोली मारकर की हत्या

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 322 शब्द|📅 01 Mar 2023

डेली संवाद, ऑस्ट्रेलिया। Australia News: ऑस्ट्रेलिया (Australia) में रहने वाले तमिलनाडु के एक 32 वर्षीय भारतीय नागरिक, मोहम्मद रहमतुल्लाह सैयद अहमद की मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई पुलिस (Australian Police) ने गोली मारकर हत्या कर दी है।

Australia News: ऑस्ट्रेलिया में भारतीय नागरिक की पुलिस ने गोली मारकर की हत्या

सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक मोहम्मद रहमतुल्लाह सैयद अहमद ने सिडनी (Sydney) के एक रेलवे स्टेशन पर एक सफाईकर्मी को चाकू मार दिया था और पुलिस अधिकारियों को चाकू दिखाकर धमकाया था।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

तमिलनाडु के रहने वाले मोहम्मद रहमतुल्लाह सैयद अहमद की पहचान सिडनी में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने उस व्यक्ति के रूप में की थी जिसे पुलिस ने गोली मार हत्या कर दी। सिडनी अखबार ने पुलिस अधिकारियों के हवाले से बताया कि अहमद ने ऑबर्न पुलिस स्टेशन पहुंचने से पहले मंगलवार को सिडनी के ऑबर्न ट्रेन स्टेशन पर सफाईकर्मी पर कथित तौर पर हमला किया था।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

बताया जा रहा है कि दो पुलिस अधिकारी थाने से निकल रहे थे, तभी अहमद ने उन पर हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने पीछा किया। एक पुलिस अधिकारी ने तीन गोली चलाई। जिसमे से दो अहमद को लग गई। बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

भारत का ‘मिनी थाइलैंड’ देखा है क्या? जानिये कहां है?

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *