डेली संवाद, नई दिल्ली। LPG Price Hike: होली के त्योहार से ठीक पहले LPG सिलेंडर (LPG Cylinder) ने महंगाई की ‘आग’ को हवा दी है। बुधवार सुबह घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। सरकारी तेल कंपनियों ने भी कमर्शियल गैस सिलिंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। कमर्शियल रसोई गैस सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) आज से 350.50 रुपये महंगा हो गया है।
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
सरकारी तेल कंपनियों द्वारा जारी किए जाने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। राजधानी दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत अब 1103 रुपये हो गई है। पहले यहां एक सिलेंडर 1053 रुपए में मिलता था।
ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
करीब 8 महीने बाद घरेलू सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में छह जुलाई 2022 को बढ़ोतरी की गई थी। मुंबई में रसोई गैस सिलेंडर अब 1052.50 रुपये की जगह 1102.5 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में भी रसोई गैस सिलेंडर 1079 रुपये से बढ़कर 1129 रुपये हो गया है। इसके साथ ही चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर 1068.50 रुपये की जगह 1118.5 रुपये में बिक रहा है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू