Politics News: चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए नेता

Daily Samvad
3 Min Read
AAP
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, बेंगलुरु। Politics News: कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने से पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। अब कर्नाटक में AAP पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक कर्नाटक के बेंगलुरु में पूर्व कमिश्नर और पार्टी नेता भास्कर राव (Bhaskar Rao) बीजेपी (BJP) में शामिल हो गए है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

यहां हम आपको बता दे कि भास्कर राव ने 1 मार्च को भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील भी मौजूद थे। उनका चुनाव से पहले पार्टी बदलना AAP के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है। आम आदमी पार्टी पहली बार यहां विधानसभा चुनाव में उतरने वाली है। बेंगलुरु के पूर्व पुलिस आयुक्त भास्कर राव 4 अप्रैल 2022 को आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भास्कर राव को आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।कर्नाटक कैडर के 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी और बेंगलुरु के मूल निवासी भास्कर राव 32 साल तक विभिन्न पदों पर पुलिस बल में तैनात रहे। उन्होंने सितंबर 2021 में निजी कारणों की वजह से पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया था। कर्नाटक सरकार की ओर से उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया था।

भारत का ‘मिनी थाइलैंड’ देखा है क्या? जानिये कहां है?















Share This Article
Follow:
महाबीर जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 9 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में चीफ एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत क्राइम की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *