डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) को लेकर पंजाब सरकार और राज्यपाल के बीच विवाद के दौरान सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने पंजाब सरकार को सत्र कराने की अनुमति दे दी है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने ट्वीट कर सुप्रीम कोर्ट का शुक्रिया अदा किया है। अब विधानसभा का बजट सत्र 3 मार्च से शुरू होगा।
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ट्वीट कर कहा कि पंजाब में लोकतंत्र के अस्तित्व को बचाने के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक फैसले के लिए धन्यवाद। अब 3 करोड़ पंजाबियों की आवाज “विधानसभा सत्र” बिना किसी रूकावट के चलेगी।
ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਲ਼ੋਕਤੰਤਰ ਦੀ ਹੋਂਦ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਮਾਣਯੋਗ ਸੁਪਰੀਮ ਕੋਰਟ ਦੇ ਇਤਿਹਾਸਕ ਫੈਸਲੇ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ .. ਹੁਣ 3 ਕਰੋੜ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਦੀ ਆਵਾਜ਼ “ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਦਾ ਸੈਸ਼ਨ “ ਬਿਨਾ ਕਿਸੇ ਰੋਕ ਟੋਕ ਤੋਂ ਚੱਲੇਗਾ .
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) March 1, 2023
ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
उल्लेखनीय है कि कैबिनेट की बैठक में विधानसभा का बजट सत्र 3 मार्च से बुलाने का निर्णय लिया गया था, जिसके लिए पंजाब के राज्यपाल को स्वीकृति भेजी गई थी। लेकिन पंजाब के राज्यपाल ने मंजूरी देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद आम आदमी पार्टी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।