DIPS: बीएड के विद्यार्थियों के लिए नई शिक्षा प्रणाली पर करवाया गया सेमिनार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 414 शब्द|📅 02 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। DIPS: बीएड कर रहे विद्यार्थियों को शिक्षा प्रणाली में आ रहे बदलावों के बारे में अवगत करवाने के लिए डिप्स कॉलेज ऑफ एजुकेशन ढिलवां में न्यू एजुकेशन पॉलिसी फॉर बीएड स्टूडेंस विषय पर सेमिनार करवाया गया। सेमिनार में सहायक प्रोफेसर सुखमिंदरबीर कौर ने विद्यार्थियों को इस पॉलिसी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

उन्होंने बताया कि समय के भारत के एजुकेशन सिस्टम द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में कई तरह के बदलाव किए गए है जो विद्यार्थियों और टीचर्स को ध्यान में रख कर किए गए। इन बदलावों का मुख्य मकसद बीएड के विद्यार्थियों को उनके विषय में ओर निपुण करना है ताकि वह भविष्य में अपने छात्राओं को बेहतरीन तरीके से शिक्षित कर सकें।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

इसके लिए हमारे एजुकेशन सिस्टम द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर टीचर्स के लिए विभिन्न समय पर कई तरह की वर्कशाप, सेमिनार का आयोजन किया जाता है जो उनके ओवरऑल डिव्लपमेंट के लिए महत्वपूर्ण होती है। इसके साथ ही टीचर्स को भी हमेशा अपने स्किल्स में भी सुधार करते रहना चाहिए ताकि वह अपने विद्यार्थियों को ओर बेहतरीन बना सकें।

प्रिंसिपल डॉ. मुकेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी के जीवन में एक शिक्षक की बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका होती है। वह देश के भविष्य को सही रूप, आकार में तराशते है। शिक्षक बिना किसी स्वार्थ के अपने स्किल्स, ज्ञान, नैतिक मूल्यों को अपने विद्यार्थियों में ट्रांसफर करते है।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

डिप्स चेन की सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने कहा कि आज के ओर पहले पढ़ने के तरीकों में काफी बदलाव आ चुका है। आज सब कुछ डिजिटल हो चुका है लेकिन बच्चों में आत्मविश्वास, पब्लिक स्पीकिंग, अच्छे शब्द भंडार के लिए बुक रीडिंग बहुत ही जरूरी है इसलिए टीचर्स को हमेशा बच्चों को किताब पढ़ने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *