Jalandhar News: पानीपत की महिला ने जालंधर कांग्रेस प्रधान और Ex MLA राजिंदर बेरी पर लगाया आरोप

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 452 शब्द|📅 02 Mar 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर शहरी के कांग्रेस प्रधान और सेंट्रल हल्के के पूर्व विधायक राजिंदर बेरी पर एक महिला ने धक्केशाही का आरोप लगाया है। पीड़िता नीतू सहगल ने बताया कि वह पानीपत की रहने वाली हैं और उनकी एक कोठी जालंधर के न्यू देओल नगर में भी है। जो उन्होंने रमन बहल को पिछले करीब 3 वर्ष से किराय पर दी हुई है।

Jalandhar News: पानीपत की महिला ने जालंधर कांग्रेस प्रधान और Ex MLA राजिंदर बेरी पर लगाया आरोप
नीतू सहगल की फाइल फोटो
ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

पीड़िता के मुताबिक रमन बहल उनकी कम्पनी में ही नौकरी करता है। कारोबार में आई मंदी व पति के बीमार हो जाने पर उन्होंने पैसों की आवश्यकता के चलते उन्होंने रमन बहल को कोठी खाली करने को बोला और उन्होंने उसे बेचकर पैसे वसूलने का सोचा। लेकिन रमन बहल की शायद नीयत में ही खोट थी।

नीतू सहगल ने आगे बताया कि कोठी खरीदने पश्चात वह पहली बार जब पिछले दिनों जालंधर आई तो उन्हें तो घर की लोकेशन भी नहीं याद थी कि वह सीधे वहाँ पहुँच जाती। उन्हें लोकेशन भी रमन ने व्हाट्सप्प पर भेजी जिस को देख वह मौके पर पहुंची तो उनके पहुंचने पश्चात कांग्रेसी पूर्व विधायक राजिंदर बेरी अपने गनमैन व समर्थकों सहित मौके पर आ गए व उन्हें अकेली महिला देख पहले बदतमीजी की फिर धक्के मारे व तत्पश्चात उन्हें अपने ही घर से बहर निकाल दिया और देख लेने की धमकी दी।

Jalandhar News: पानीपत की महिला ने जालंधर कांग्रेस प्रधान और Ex MLA राजिंदर बेरी पर लगाया आरोप
नीतू सहगल द्वारा पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत की कापी
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

नीतू ने आगे बताया कि इस बारे उन्होंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज करवा दी है। पुलिस ने उन्हें आश्वासन दिया है कि उचित कार्यवाही होगी। वह मीडिया से गुहार लगाती हैं कि उन्हें इंसाफ दिलवाया जाए ताकि राजिंदर बेरी के खिलाफ कोई कार्रवाई हो सके। उधर, राजिंदर बेरी ने कहा है कि यह उनके घर का आपसी मसला है। उन्होंने कहा कि किसी को कोई धमकी नहीं दी गई। जिस वक्त मीटिंग हुई, उस समय कई और लोग मौके पर मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *