Punjab News: गाँव किल्लयां वाली में 10 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है मछली पूंग फार्म- लालजीत सिंह भुल्लर

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, पंजाब। Punjab News: पंजाब के पशु पालन, मत्स्य पालन और डेयरी विकास मंत्री स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार राज्य में मछली और झींगा पालन को उत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

गाँव किल्लयां वाली में 10 करोड़ रुपए की लागत के साथ बन रहे सरकारी मछली पूंग फार्म का दौरा करने के मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि इस मछली पूंग फार्म का काम आखिरी पड़ाव में है और जल्द इसको पूरा करके इसको किसानों और मछली पालकों की भलाई के लिए खोल दिया जायेगा। उन्होंने विभाग को हिदायत की कि निर्माण कामों की गुणवत्ता यकीनी बनाने के लिए लगातार चौकसी रखी जाये।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

स. लालजीत सिंह भुल्लर ने कहा कि राज्य में मछली पालन को उत्साहित करने के लिए यह मछली पूंग फार्म सहायक सिद्ध होगा और यहाँ से किसानों को बढ़िया गुणवत्ता वाला पूंग मिलने के साथ-साथ तकनीकी जानकारी भी मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब के सरहदी जिलों में मछली और झींगा पालन की अथाह संभावनाएं हैं और खेती के सहायक पेशों के साथ किसानों की आय में विस्तार हो सकता है।

उन्होंने अबोहर शहर के मुख्य बस अड्डे के निर्माण के लिए 2.91 करोड़ रुपए की रकम जल्द जारी करने का ऐलान भी किया और कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार विकास कामों के लिए ग्रांटों की कोई कमी नहीं आने देगी।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

इससे पहले हलका आप नेता कुलदीप कुमार दीप कम्बोज ने कैबिनेट मंत्री का स्वागत किया और इलाके की माँगें कैबिनेट मंत्री के सम्मुख रखी। पार्टी के सीनियर नेता उपकार सिंह जाखड़ ने भी समागम को संबोधन किया। इस मौके पर बल्लूआना के विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी, हरसुखिन्दर सिंह बब्बी बादल, धर्मवीर गोदारा, सुखविन्दर सिंह, अंग्रेज सिंह, बलदेव सिंह आदि भी उपस्थित थे।

भारत का 'मिनी थाइलैंड' देखा है क्या? जानिये कहां है? #minithailand #ajabgajab #offbeat #dailysamvad











728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *