Punjab News: पंजाब में ज़मीन-जायदाद की रजिस्टरियों से आय में फरवरी महीने के दौरान 40 प्रतिशत विस्तार- जिम्पा

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 493 शब्द|📅 02 Mar 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की जन हितैषी नीतियों के कारण राज्य में ज़मीन-जायदाद की रजिस्टरियों से सिर्फ़ फरवरी महीने के दौरान ही पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत ज़्यादा आय दर्ज की गई है। राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया है कि ज़मीन-जायदाद की रजिस्टरियों से पंजाब सरकार के खजाने में फरवरी 2023 के दौरान पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत ज़्यादा पैसा आया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब निवासियों को पारदर्शी, परेशानी रहित और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इसी कारण राज्य की आय में लगातार विस्तार हो रहा है। राजस्व मंत्री ने बताया कि स्टैंप और रजिस्ट्रेशन के अधीन एक फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक खजाने में 338 करोड़ 99 लाख रुपए की आय आई है।

ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात

उन्होंने कहा कि साल 2022 के फरवरी महीने की अपेक्षा यह आय 40 प्रतिशत ज़्यादा बनती है। साल 2022 में यह आय 241 करोड़ 62 लाख रुपए थी। ज़्यादा जानकारी देते हुये जिम्पा ने कहा कि अप्रैल 2022 से लेकर फरवरी 2023 तक पंजाब सरकार के खजाने में पिछले साल के मुकाबले कुल 19 प्रतिशत अधिक आय दर्ज की गई है।

इन महीनों के दौरान पिछले साल कुल 2929.74 करोड़ रुपए की आय हुई थी जबकि अप्रैल 2022 से लेकर फरवरी 2023 तक यही आय 3499. 94 करोड़ रही है। उन्होंने कहा कि रजिस्टरियां करवाते समय पर लोगों को कोई परेशानी न आए इस सम्बन्धी राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को समय-समय पर निर्देश जारी किये जाते रहते हैं और वह ख़ुद भी दफ्तरों का दौरा करते हैं।

ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से जारी हिदायतों को मुख्य रखते हुए वह जल्द ही पूरे राज्य के राजस्व दफ़्तरों में औचक दौरे करेंगे और यदि कोई कमी पायी गयी या लोगों को परेशान करने की बातें सामने आईं तो मौके पर ही दोषियों के खि़लाफ़ एक्शन लिया जायेगा। राजस्व मंत्री ने कहा कि पिछले समय में राजस्व विभाग के काम करने के तरीकों से आम लोग बहुत दुखी थे परन्तु मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद लोगों को सुचारू और बढ़िया सेवाएं मिल रही हैं और रिश्वतखोरी पर भी नकेल डाली गयी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *