डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की जन हितैषी नीतियों के कारण राज्य में ज़मीन-जायदाद की रजिस्टरियों से सिर्फ़ फरवरी महीने के दौरान ही पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत ज़्यादा आय दर्ज की गई है। राजस्व मंत्री ब्रम शंकर जिम्पा ने बताया है कि ज़मीन-जायदाद की रजिस्टरियों से पंजाब सरकार के खजाने में फरवरी 2023 के दौरान पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत ज़्यादा पैसा आया है।
उन्होंने कहा कि पंजाब निवासियों को पारदर्शी, परेशानी रहित और भ्रष्टाचार मुक्त सेवाएं देना मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार का मुख्य लक्ष्य है और इसी कारण राज्य की आय में लगातार विस्तार हो रहा है। राजस्व मंत्री ने बताया कि स्टैंप और रजिस्ट्रेशन के अधीन एक फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक खजाने में 338 करोड़ 99 लाख रुपए की आय आई है।
ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
उन्होंने कहा कि साल 2022 के फरवरी महीने की अपेक्षा यह आय 40 प्रतिशत ज़्यादा बनती है। साल 2022 में यह आय 241 करोड़ 62 लाख रुपए थी। ज़्यादा जानकारी देते हुये जिम्पा ने कहा कि अप्रैल 2022 से लेकर फरवरी 2023 तक पंजाब सरकार के खजाने में पिछले साल के मुकाबले कुल 19 प्रतिशत अधिक आय दर्ज की गई है।
इन महीनों के दौरान पिछले साल कुल 2929.74 करोड़ रुपए की आय हुई थी जबकि अप्रैल 2022 से लेकर फरवरी 2023 तक यही आय 3499. 94 करोड़ रही है। उन्होंने कहा कि रजिस्टरियां करवाते समय पर लोगों को कोई परेशानी न आए इस सम्बन्धी राजस्व विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को समय-समय पर निर्देश जारी किये जाते रहते हैं और वह ख़ुद भी दफ्तरों का दौरा करते हैं।
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से जारी हिदायतों को मुख्य रखते हुए वह जल्द ही पूरे राज्य के राजस्व दफ़्तरों में औचक दौरे करेंगे और यदि कोई कमी पायी गयी या लोगों को परेशान करने की बातें सामने आईं तो मौके पर ही दोषियों के खि़लाफ़ एक्शन लिया जायेगा। राजस्व मंत्री ने कहा कि पिछले समय में राजस्व विभाग के काम करने के तरीकों से आम लोग बहुत दुखी थे परन्तु मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार बनने के बाद लोगों को सुचारू और बढ़िया सेवाएं मिल रही हैं और रिश्वतखोरी पर भी नकेल डाली गयी है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू