डेली संवाद चंडीगढ़। Jalandhar News: भारतीय जनता पार्टी (BJP) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा जालंधर देहाती (दक्षिणी) में भाजपा की गतिविधियों को सुचारू रूप से चलाने हेतु जिलाध्यक्ष को नियुक्त किया गया है।
भाजपा प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने इस संबंध में जारी प्रेस-विज्ञप्ति में कहा कि भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने जालंधर देहाती (दक्षिणी) में संगठन के कार्यों की देखरेख तथा पार्टी के कार्यों को सुचारू रूप से चलाने हेतु नए जिलाध्यक्ष पंकज ढींगरा को नियुक्त किया है।
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
जीवन गुप्ता ने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज ढींगरा को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष लंबे समय से पार्टी के साथ जुड़े हुए हैं और पार्टी में कार्यकर्त्ता से लेकर विभिन्न पदों पर संगठन द्वारा दी गई जिम्मेवारियों को बखूबी निभाते हुए आज जिलाध्यक्ष के पद तक पहुँचे हैं।
ये भी पढ़ें: पंजाब के DGP ने अजनाला कांड को लेकर तोड़ी चुप्पी, कही बड़ी बात
नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज ढींगरा पार्टी द्वारा दी गई इस नई जिम्मेवारी को भी पूरे भरोसे से बखूबी निभाते हुए पार्टी के प्रचार-प्रसार हेतु पूरी लग्न व निष्ठा से कार्य करेंगें तथा संगठन को और मजबूत करते हुए आगामी चुनावों में पार्टी द्वारा चुनाव मैदान में उतारे गए प्रत्याक्षीयों को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाएंगें।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू