डेली संवाद, नई दिल्ली। Sonia Gandhi: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) की तबीयत बिगड़ गई है। इसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के द्वारा जारी हेल्थ के मुताबिक उनकी हालत फिलहाल स्थिर है। डॉक्टर ने कहा है कि सोनिया गांधी को बुखार है। गौरतलब है कि सोनिया गांधी हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कांग्रेस के अधिवेशन में शामिल हुई थीं।
ये भी पढ़ो: विवादित ब्यान; मुस्लिम लड़कियों को फंसाओ, नौकरी और सुरक्षा हम देंगे
सर गंगा राम अस्पताल के ट्रस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ डी एस राणा ने कहा, “कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को दो मार्च 2023 को चेस्ट मेडिसिन विभाग के वरिष्ठ सलाहकार डॉ अरूप बसु और उनकी टीम के तहत सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुखार है। उनकी निगरानी और जांच की जा रही है और उनकी हालत स्थिर है।
- यह भी पढ़े: Crime News: जालंधर में बुजुर्ग के साथ कुकर्म, नशीली गोलियां खिला कर 4 युवकों ने बारी-बारी से किया गंदा काम
- यह भी पढ़े: Punjab Press Club – जालंधर के वरिष्ठ पत्रकार और पंजाब प्रेस क्लब के पदाधिकारी पर कातिलाना हमला .. .
- यह भी पढ़े: होटल में पुलिस ने मारा छापा, छत से भागने की कोशिश कर रहे युवक और युवतियों.. .
- यह भी पढ़े: Twitter Blue In India: भारत में Twitter Blue की सर्विस शुरू, जानिए कितने रुपए में आपका हैंडल हो सकता है ब्ल्यू